कंगना रनौत का खुलासा, "अंकिता लोखंडे ने मुझे बताया- सुशांत अपमान सहन नहीं कर पाए"
सुशांत सिंह राजपूत मामले में अबतक कंगना रनौत के एक के बाद एक बयान सामने आए हैं। हाल में ही एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने दावा किया कि सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से उन्होंने सुशांत को लेकर बातचीत की। इस दौरान अंकिता ने उन्हें बताया कि सुशांत के साथ बॉलीवुड का बर्ताव अच्छा नहीं हो रहा था। ETimes को दिए इंटरव्यू में कंगना रनौत ने कई बड़े खुलासे किए। इसी दौरान बातचीत में उन्होंने कहा कि अंकिता से उन्होंने फोन पर जानकारी ली। कंगना की को-स्टार रह चुकीं अंकिता लोखंडे ने बताया कि शुरुआत से ही सुशांत के साथ बुरा व्यवहार हो रहा था जिसे वह सहन नहीं कर पाए।
कंगना ने कहा, जब मैंने अंकिता से बात की तो उन्होंने बताया कि शुरु से ही सुशांत का अपमान किया गया। सुशांत टीवी एक्टर से सुपरस्टार बने। उन्होंने तमाम ऑडिशन से लेकर रिजेक्शन झेले। सुशांत के काम को देखने के बाद हर फिल्मकार चाहता था कि बिहार का लड़का उनके साथ काम करें। अंकिता ने मुझे एक चीज और बताई, सुशांत मोटी चमड़ी वाला नहीं था। सुशांत अपनी पहचान और लोग क्या उनके प्रति रवैया रखते हैं इसे लेकर संवेदनशील थे।


Click it and Unblock the Notifications