..................... कंगना रनौत को नहीं मिला कोरोना में काम, तंगी की वजह से नहीं भरा टैक्स- 'सरकार ब्याज वसूल रही है' | Kangana Ranaut claimed that she is highest tax paying but now unable to pay tax due to no work - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत को नहीं मिला कोरोना में काम, तंगी की वजह से नहीं भरा टैक्स- 'सरकार ब्याज वसूल रही है'

कंगना रनौत ने दावा किया है कि वह हाईएस्ट टैक्स स्लैब में आती हैं और अपनी कमाई का 45 फीसदी टैक्स भरती हैं। लेकिन आजकल काम न हो पाने के कारण पिछले साल का आधा टैक्स नहीं दे पाईं। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि मैं अपनी जिंदगी में पहली बार टैक्स भरने में लेट हो गई हूं।

कंगना रनौत सरकार पर निशाना साधती हैं कि सरकार इन हालातों में भी मुझसे टैक्स देरी से भरने को लेकर ब्याज ले रही है। लेकिन फिर भी मैं इसका स्वागत करती हूं, ये समय थोड़ा कठिन हैं लेकिन हम सबको साथ मिलकर मजबूत बने रहने की जरूरत है।

Kangana Ranaut

इससे पहले कंगना रनौत ने फ्री वैक्सीनेशन को लेकर अपनी राय दे थ। वह फ्री वैक्सीनेशन के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने हाल में ही इंस्टाग्राम पर लिखा था कि अगर सरकार मुफ्त में सभी को वैक्सीनेशन लगवाती है तो इस कदम से सरकारी खर्च पर बोझ पड़ेगा। ऐसे में कंगना रनौत ने लोगों से अपील की कि वैक्नीनेशन के बाद 100, 200 या एक हजार, जो भी संभव हो उतना दान करें।

हाल में ही कंगना रनौत एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। यहां बिना मास्क के वह नजर आई। इसे लेकर यूजर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रेल किया।

कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता के जीवन पर बनने वाली फिल्म थलाइवी में नजर आएगी। कंगना की झोली में धाकड़, तेजस, मणिकर्णिका रिटर्न्स जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X