#DEMAND: एक नहीं, दो नहीं, तीन गुनी फीस के साथ लॉक हुई ये सुपरस्टार फिल्म!
कंगना रनौत मणिकर्णिका के बाद तेजू नाम की एक फिल्म बना रही हैं जिसमें वो एक्टर हैं, डायरेक्टर हैं और प्रोड्यूसर हैं और कंगना ने साफ किया कि वो फिल्म के लिए इन तीनों काम के अलग पैसे लेंगी।
एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने बताया कि वो इस फिल्म में तीन लोगों का काम कर रही हैं तो पैसा भी उतना ही लेंगी। इतना ही नहीं, कंगना ने ये भी साफ किया कि जब वो फिल्म प्रोड्यूस करेंगी तो फिल्म का प्रॉफिट भी बांटेंगी।

गौरतलब है कि तेजू बच्चों की एक फिल्म है जहां कंगना रनौत 80 साल की दादी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में वो प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल करेंगी।
मिलिए उन शानदार एक्टर्स ने जिन्होंने प्रोस्थेटिक्स के सहारे बेहतरीन किरदार निभाए -


Click it and Unblock the Notifications