इंडियन मुस्लिम पर ट्वीट करते हुए कंगना रनौत ने बदला 'पठान' का नाम, लिख डाली इतनी बड़ी बात!

kangana ranaut

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने रिलीज होकर धमाका किया है और इसके बाद से जो रिव्यू सामने आ रहे हैं वो काफी पसंद किए जा रहे हैं। पहले इस फिल्म का विरोध काफी तेजी से हो रहा है और ऐसा कहा जा रहा था कि इसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ेगा। लेकिन जिस तरह का कमाल थिएटर्स में देखने को मिला है वो काफी चौकाने वाला है और कमाई के कई रिकॉर्ड्स टूट गए हैं।

लेकिन इस बीच अभिनेत्री कंगना रनौत का एक ट्वीट सामने आया है जो कि उन्होने इस फिल्म को लेकर किया है। उन्होने शाहरुख खान की इस फिल्म का नाम तक बदल डाला है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग लगातार रिसपॉन्स कर रहे हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं।

कंगना रनौत ने इस फिल्म का नाम बदलते हुए इसको इंडियन पठान कहा है। कंगना ने लिखा, ''मेरा मानना ​​है कि भारतीय मुसलमान देशभक्त हैं और अफगान पठानों से बहुत अलग हैं... सार यह है कि भारत कभी अफगानिस्तान नहीं होगा, हम सभी जानते हैं कि अफगानिस्तान में क्या हो रहा है, यह वहां नरक से परे है, इसलिए कहानी के अनुसार पठान फिल्म का उपयुक्त नाम है भारतीय पठान।''

इसके बाद लोग इसको लेकर रिएक्ट कर रहे हैं अपनी अपनी तरह की बातें करते हुए नजर आ रहे हैँ। हालांकि शाहरुख खान या यशराज फिल्म्स की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन इस ट्वीट को लेकर सामने नहीं आया है।

कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि उनकी बातें अक्सर सामने आकर धमाका करती रहती हैं और फैंस को पसंद आती हैं। कई बार उनके ट्वीट्स विवादों का हिस्सा भी रहते हैं। वर्कफ्रंट पर कंगना रनौत इस वक्त फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग कर रहीं हैं जिसमें वो इंदिरा गांधी का किरदार निभा रहीं हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X