..................... Kangana Ranaut Chandramukhi 2 takes solid opening at the box office, actress expressed gratitude to fans - Hindi Filmibeat

Kangana Ranaut:'चंद्रमुखी 2' की शानदार ओपनिंग से खुश हुईं एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर दर्शकों का जताया आभार

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: अपने बिंदास अंदाज के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत फिलहाल अपनी फिल्म 'चंद्रमुखी 2'(Chandramukhi 2) को लेकर खबरों में हैं। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म ने शानदार ओपनिंग की है। अब इस फिल्म को लेकर कंगना रनौत से सोशल मीडिया पर दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जताई है।

कंगना रनौत की फिल्म चंद्रमुखी 2-

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'चंद्रमुखी 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म ने बीते दिन यानी 28 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। तमिल फिल्म 'चंद्रमुखी 2' को न केवल प्रशंसकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी इसने अच्छी शुरुआत की है।

इसी को देखते हुए अभिनेत्री ने एक पोस्ट साजा किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया है। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक समाचार रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें फिल्म की शानदार शुरुआत के बारे में बात की गई है।

अभिनेत्री ने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, '2019 में मणिकर्णिका के बाद इंडस्ट्री पर कोविड का असर पड़ा और उसके बाद, अब मैं एक ब्लॉकबस्टर को आते हुए देख रही हूं। हा हा, काफी लंबा इंतजार करना पड़ा, इस जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद।'

एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बच्चे का फिल्म की सकारात्मक समीक्षा करते हुए एक वीडियो भी साझा किया। अभिनेत्री ने लिखा, 'सभी बच्चे खुश हैं, भूत बहुत डरावना नहीं है, और एक्शन बिल्कुल भी खून-खराबा वाला नहीं है। बच्चों और बुजुर्ग परिवार के सदस्यों के साथ आनंद लेने के लिए उत्तम पारिवारिक कॉमेडी और हॉरर।'

रिपोर्ट की मानें तो, फिल्म ने सभी भाषाओं में 7.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 'चंद्रमुखी '2 के लिए तमिल अधिभोग दर 51.90 प्रतिशत थी, जबकि तेलुगु और हिंदी शो के लिए दर 42.65 प्रतिशत और 12.77 प्रतिशत थी। आगे देखना होगा फिल्म क्या कमाल करती है।

एक्ट्रेस कंगना रनौत का वर्कफ्रंट-

हमेशा ही अपने बयानों और विवादों को लेकर खबरों में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत बैसे इन दिनों बहुत व्यस्त हैं, एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं। खबरों की मानें तो चंद्रमुखी 2 के बाद अब कंगना अपनी फिल्म तेजस में काफी व्यस्त रहेंगी, फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X