कंगना रनौत की सांसदी पड़ी मुसीबत में, गंभीर आरोपों के बाद कोर्ट ने जारी किया नोटिस!

कंगना रनौत की सांसदी इस वक्त विवादों में हैं और कुछ ऐसा सामने आया है जो कि उनके समर्थकों की नींद उड़ा सकता है। हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से सांसद कंगना रनौत को लेकर एक व्यक्ति ने याचिका दायर की है।
शख्स का दावा है कि लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए उनका नामांकन पत्र कथित तौर पर गलत तरीके से खारिज किया गया था। इसके बाद कोर्ट ने कंगना रनौत को नोटिस भेजते हुए उनसे 21 अगस्त तक जवाब मांगा है। इनका नाम लायक राम नेगी है जो कि कंगना रनौत की सीट को लेकर खतरा बन गए हैं।
निर्वाचन को रद्द करने की मांग
याचिका के बाद न्यायमूर्ति ज्योत्सना रेवाल ने कंगना रनौत को एक नोटिस जारी किया है। साथ ही आदेश भी दिया है कि 21 अगस्त तक वो इस मामले को लेकर जवाब दें। बता दें कि साल 2024 के लोकसभा चुनान में एक्ट्रेस ने मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को 74,755 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की थी। रनौत के निर्वाचन को रद्द करने की मांग करते हुए याचिकाकर्ता लायक राम नेगी ने कहा कि उनके नामांकन पत्र को निर्वाचन अधिकारी ने गलत तरीके से रद्द कर दिया और उन्हें भी पक्षकार बनाया गया है। ये आरोप काफी सीरियस हैं और इसको लेकर कोर्ट पूरी तरह से ध्यान दे रही है।
लगाए कई आरोप
लायक राम नेगी जो कि वन विभाग के पूर्व कर्मचारी रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें समय से पहले रिटायरमेंट मिल गई और इस वजह से उन्होने निर्वाचन अधिकारी के पास अपना नामांकन पत्र के साथ विभाग से बकाया नहीं का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया। लायक राम का कहना है कि अगर इस वक्त उनके कागजात स्वीकार किए गए होते तो वो कंगना रनौत को हराकर चुनाव जीत सकते थे।


Click it and Unblock the Notifications