Viral Video: भाई की शादी में अर्णब गोस्वामी के जेल से छूटने की खबर मिली और जमकर नाचीं कंगना रनौत
कंगना रनौत अपने भाई अक्षत की शादी की रस्मों में व्यस्त हैं लेकिन इस बीच भी वो उन मुद्दों को नहीं भूलीं जिनके लिए वो आवाज़ उठा चुकी हैं और लगातार लड़ रही है। आज कंगना के भाई अक्षत की मेहंदी की रस्म है और इस रस्म के बीच कंगना रनौत को अर्णब गोस्वामी के जेल से छूटने की खबर मिली।
इस खबर को सुनते ही कंगना रनौत इतनी खुश हो गईं कि जमकर नाचीं और उन्होंने अपना डांस वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर इसे अर्णब को डेडिकेट करते हुए लिखा - वेलकम बैक मेरे दोस्त।

गौरतलब है कि कंगना रनौत के भाई अक्षत की पूरे रीति रिवाज़ों के साथ शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। शादी का थीम राजस्थानी है। आज अक्षत की मेहंदी की रस्म थी और 12 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
देखिए आज की रस्म से कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें -
Yes it’s a big day for our family but just got to know ki #arnabisback
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) November 11, 2020
So here we go ...
Welcome back dear friend ... pic.twitter.com/TYPPVHQsCz


Click it and Unblock the Notifications