महाराष्ट्र की जीत के बाद कंगना रनौत ने स्वरा भास्कर पर कसा तंज, बोलीं- खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे...

kangana Ranaut lashes out at swara bhasker: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत कभी अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं तो कभी वह अपने बयानों की वजह से हेडलाइन बन जाती हैं। बता दें कि कंगना फिलहाल तो महाराष्ट्र में भाजपा की जीत की खुशी मना रही हैं। इसी के साथ ही कंगना स्वरा भास्कर पर तंज भी कसती दिख रही हैं।
जी हां, कंगना रनौत ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए स्वरा भास्कर पर निशाना साधा है। कंगना कहती हैं कि देश के टुकड़े होंगे जैसा नारा लगाने वाले लोग हार के बाद बौखला गए हैं। उनका हाल तो खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसा हो गया है। कंगना आगे कहती हैं कि मैंने महाराष्ट्र के चुनाव के दौरान देखा कि वहां बच्चा-बच्चा तक मोदी कह रहा था। आज जो भी बच्चे पैदा हो रहे हैं वह मां-बाप नहीं बल्कि मोदी कहते हैं। जो लोग देश को तोड़ने की बात करते हैं उन्हें जनता ने सबक सिखा दिया है।
कंगना यहीं नहीं रुकती हैं कंगना रनौत आगे कहती हैं कि आज भारत की जानता देश के टुकड़े करने वालों पर नहीं बल्कि ब्रांड पर भरोसा करती है और पीएम मोदी एक ब्रांड हैं। कंगना कांग्रेस पर भी तंज कसते हुए कहती हैं कि पहले कांग्रेस को भी ब्रांड कहा जाता था, लेकिन वह अब एक रीजनल पार्टी बन गई है इसीलिए अब लोग कांग्रेस पर विश्वास नहीं करते हैं। अब भारत की जनता एक ब्रांड चाहती है जो कि देश का विकास करे।
आपको बता दें कि कंगना और स्वरा के बीच काफी नोक-झोक देखने को मिलती है। दोनों कई बार एक दूसरे पर आरोप लगा चुकी हैं। आपको बता दें कि स्वरा और कंगना एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जिस दौरान दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई थी, लेकिन दोनों की विचारधारा इतनी अलग है थी कि दोनों की दोस्ती में जल्द ही दरार आ गई और दोनों अब एक दूसरे के लिए जहर उगलती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











