कंगना रनौत ने संजय दत्त ने की मुलाकात, भड़के फैंस, कहा- 'चरसी, नेपो स्टार के साथ बैठी हो'
कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद में हैं। वहीं उनकी मुलाकात संजय दत्त से हुई, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। कंगना रनौत ने संजय दत्त के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। इस मुलाकात पर कंगना के फैंस काफी नाराज हैं।
कगंना रनौत ने तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट लिखा, "जब मुझे पता चला कि हम हैदराबाद में एक ही टोटल में रुके हैं, मैं सुबह संजू सर से मिलकर उनकी हेल्थ के बारे में पूछने के लिए पहुंच गई। उन्हें पहले से ज्यादा हैंडसम और स्वस्थ देखकर अचरजभरी खुशी हुई। हम आपकी लंबी उम्र और अच्छी स्वास्थ्य की कामना करते हैं।"

बता दें, संजय दत्त को लंग कैंसर हुआ था। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। 11 अगस्त को उन्होंने खुद ट्वीट करके अपनी स्वास्थ्य के बारे में फैंस को बताया था और कहा कि वह अपने इलाज के लिए कुछ वक्त का ब्रेक ले रहे हैं। इसके बाद 21 अक्टूबर को संजय ने बताया कि उन्होंने कैंसर से जंग जीत ली है।
बहरहाल, फैंस को कंगना का यूं संजय दत्त से मिलना रास ना आया और उन्होंने कंगना को ट्रोल करते हुए लिखा कि आप एक चरसी और नेपो स्टार के साथ क्यों बैठी हैं? तुम अपने ही शब्दों के खिलाफ हो। तुम अवसरवादी हो। वहीं, कुछ लोगों ने कंगना की सराहना भी की.. और लिखा कि एक इंडस्ट्री में काम करके एक दूसरे की खबर लेना या सेहत पूछना गलत नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications