तापसी पन्नू ने कंगना रनौत को दिया करारा जवाब- कहा, ''मैं उनकी भाषा के स्तर तक नहीं जा सकती''
कुछ दिनों पहले कंगना रनौत की बहन रंगोली ने तापसी पन्नू को कंगना की 'सस्ती कॉपी' कहा था। अब तापसी ने एक इंटरव्यू के दौरान जवाब देते हुए कहा कि, कंगना रनौत मेरे साथ नेपोटिज्म का कार्ड नहीं खेल सकती हैं, क्योंकि जहां मैं आज हूं, यहां अपने संघर्ष के बल पर पहुंची हूं। मैं किसी जुबानी जंग में नहीं पड़ना चाहती क्योंकि मैं उनकी भाषा के स्तर पर नहीं जा सकती।
तापसी ने कहा, मुझे नहीं पता था कि घुंघराले बालों पर कॉपीराइट होता है। मैं ऐसे भी बालों के साथ पैदा हुई हूं। जहां तक मेरी बात है, तो मेरे विचार पूरी तरह ईमानदार होते हैं, मैं किसी बात के लिए माफी नहीं मांगूंगी। कंगना कहती हैं कि वो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस हैं, शायद इसी वजह से उन्होंने मुझे 'सस्ती कॉफी' कहा।
जजमेंटल है क्या के ट्रेलर और गानों को काफी पसंद किया गया है। फिल्म में कंगना रनौत और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं और फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है।


Click it and Unblock the Notifications