..................... Kangana Ranaut came in support of Nawazuddin Siddiqui, also slams his wife 'क्या बदमाशी है ये...' नवाजुद्दीन की पत्नी पर भड़कीं कंगना, सीक्रेट वीडियो रिलीज करने पर हुआ एक्ट्रेस का पारा हाई। - Hindi Filmibeat

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने रिलीज किया सीक्रेट वीडियो तो भड़कीं कंगना रनौत, बुरी तरह लताड़ा

Kangana Nawaz

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी शादीशुदा जिंदगी की वजह से सुर्खियों में हैं। नवाजुद्दीन और उनकी पत्नी आलिया के बीच लंबे समय से कानूनी लड़ाई चल रही है। दोनों के बीच रिश्ते इस कदर खराब हो गए हैं कि अब बात मीडिया तक भी पहुंच गई है। लेकिन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को अब अभिनेत्री कंगना रनौत का समर्थन मिला है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सपोर्ट में कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर अपनी बात रखी है।

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है- 'नवाज साहब ने आज तक जो भी कमाया था अपने भाईयों को दे दिया, पूर्व पत्नी जिसे उन्होंने कई साल पहले तलाक दे दिया था, वह अपने बच्चों की को-पैरेंटिंग कर रहे हैं। वह बच्चों के साथ दुबई में रह रही थीं, उन्होंने (नवाजुद्दीन) मुंबई में एक फ्लैट भी खरीदा था ... और उन्होंने अपनी मां के लिए एक बंगला खरीदा था, उन्होंने मुझसे शेयर किया, मैं अपनी पूर्व पत्नी से कभी नहीं मिली, लेकिन अब अचानक उन्होंने बंगला ले लिया है और वह उन्हें प्रवेश करने की अनुमति नहीं दे रही है, मैंने अभी देखा कि वह सड़क पर खड़े हैं और वो इतने बड़े स्टार की वीडियो बना रही है, क्या बदमाशी है।'

कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में यह जिक्र भी किया है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उनसे घर को डिजाइन करने के लिए सलाह भी मांगी थी। कंगना ने यह जिक्र भी किया है कि नवाजुद्दीन ने उनसे घर की इंटीरियर के लिए कई टिप्स लिए थे। कंगना ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के घर में हाउस पार्टी भी की थी। कंगना रनौत ने आलिया सिद्दीकी को बुरी तरह लताड़ा है।

एक पोस्ट में उन्होंने लिखा है- रोने का मन करता है..एक्टिंग से पैसे कमाना आसान नहीं है। एक्टर्स बहुत मेहनत करते हैं, वो ऐसे कैसे कर सकती है कि उन्हें घर के बाहर करके घर ही बंद कर दे। कंगना रनौत ने साथ ही अधिकारियों से भी अपील की है। उन्होंने कहा है- मैं संबंधित अधिकारियों से अपील करती हूं कि उन्हें (आलिया) को उनके अपार्टमेंट में भेजा जाए जो नवाज साब ने उनके लिए खरीदा है। वहां से वो अपनी कानूनी मांगों को पूरा करे।'

कंगना ने आगे लिखा है- वो (आलिया) नवाज साब की बुढ़ी मां को धमका नहीं सकती है जो अभी भी बंगले के अंदर बंद है और अपने बेटा का इंतजार कर रही है। उनकी एक्स वाइफ घर के अंदर किसी को आने नहीं दे रही है। कई साल पहले दोनों का तलाक हो चुका है। अब प्रॉपर्टी पर उसका कोई अधिकार नहीं है। इस तरह बातचीत का वीडियो बनाकर वो बदनाम नहीं कर सकती है, ये गलत है।'

बता दें कि, आलिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब आलिया बच्चों को लेकर मुंबई वापस लौटी हैं। आलिया सिद्दीकी का उनकी सास यानी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां से संपत्ति को लेकर विवाद हो रहा है। आलिया सिद्दीकी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X