RRKPK देखकर भड़कीं कंगना रनौत, रणवीर सिंह को बुलाया कार्टून, करण जौहर को दी रिटायर होने की सलाह

Kangana Ranaut reviews Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" सिनेमाघरों में आ चुकी है और फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। करण जौहर की इस फैमिली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 11.10 करोड़ की कमाई के साथ ओपनिंग दी है।
जहां सोशल मीडिया फिल्म पर आई प्रतिक्रियाओं से भरा हुआ है। वहीं, अब फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी फिल्म पर अपना कड़ा रिएक्शन दिया है। कंगना ने फिल्म को सास बहू ड्रामा बताते हुए करण जौहर को रिटायर हो जाने की सलाह दी है।
250 करोड़ कैसे खर्च किये!
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "दर्शकों को अब और बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता, दिल्ली में ऐसे गंदे घर कहां हैं??? क्या बकवास है!!! नब्बे के दशक के अपने पुराने काम की नकल करने के लिए करण जौहर को शर्म आनी चाहिए... उन्होंने इस मूर्खता पर 250 करोड़ कैसे खर्च किए?? उन्हें इस तरह का पैसा कौन देता है जबकि वास्तविक प्रतिभाएं फंड पाने के लिए संघर्ष करती हैं!!!"
करण जौहर को दी रिटायर होने की सलाह
इसके आगे वो लिखती हैं- "इंडियन ऑडियंस परमाणु हथियार की उत्पत्ति और परमाणु विज्ञान की जटिलताओं पर बनी तीन घंटे लंबी फिल्म देख रही है और वहां नेपो गैंग का वही सास बहू का रोना, लेकिन हमे डेली सोप बनाने के लिए 250 करोड़ की क्या जरूरत है। करण जौहर आपको शर्म आनी चाहिए एक जैसी फिल्म बार-बार बनाने के लिए। खुद को इंडियन सिनेमा का फ्लैग बीयरर कहते हैं और उसे लगातार पीछे ले जा रहे हैं। पैसे बर्बाद मत करो, यह इंडस्ट्री के लिए अच्छा समय नहीं है। रिटायर हो जाओ और यंग फिल्ममेकर्स को अच्छी फिल्में बनाने दो।"
रणवीर सिंह के ड्रेसिंग पर उठाया सवाल
कंगना आगे रणवीर सिंह पर निशाना साधते हुए उन्हें काटून बुलाती हैं। उन्होंने लिखा- "रणवीर सिंह को मेरी सच्ची सलाह है कि उन्हें करण जौहर और उनके ड्रेसिंग सेंस से प्रभावित होना बंद कर देना चाहिए। उन्हें एक सामान्य इंसान की तरह कपड़े पहनने चाहिए, जैसे धर्म जी (धर्मेंद्र) या विनोद खन्ना जी अपने दिनों में पहनते थे, भारतीय लोग एक कार्टून दिखने वाले हीरो से जुड़ाव नहीं महसूस करते हैं। कृपया सभी दक्षिण के एक्टर्स को देखें कि वे कैसे कपड़े पहनते हैं और खुद को बड़ी गरिमा और ईमानदारी के साथ रखते हैं। वे मर्दाना और प्रतिष्ठित दिखते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications
