..................... Kangana Ranaut calls out Amitabh Bachchan for promoting Dhaakad trailer and then deleting it | धाकड़ ट्रेलर प्रमोट करने के बाद डिलीट करने के लिए कंगना रनौत ने अमिताभ बच्चन पर उठाया सवाल - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत ने अमिताभ बच्चन के धाकड़ ट्रेलर डिलीट करने पर उठाया सवाल - उन्हें किसका डर है, किसने प्रेशर दिया?

कंगना रनौत उन चंद हस्तियों में से एक हैं जो बॉलीवुड में फैले नेपोटिज़्म और कैंपवाद के खिलाफ खुलकर बोलती हैं और ज़्यादातर उनके निशाने पर स्टार किड्स होते हैं। लेकिन कंगना का गुस्सा अक्सर ही करण जौहर पर फूट पड़ता है। कंगना रनौत आजकल अपनी फिल्म धाकड़ का प्रमोशन कर रही हैं और इस दौरान उन्होंने खुलकर एक बार फिर कुछ बातें कीं।

कंगना रनौत ने हाल ही में अमिताभ बच्चन के धाकड़ ट्रेलर प्रमोट करने और फिर उसे डिलीट करने पर बात की। कंगना का कहना था - इस इंडस्ट्री में लोग इस बात से बहुत ज़्यादा डरते हैं कि उन्हें बॉयकॉट कर दिया जाएगा। अब ये कितना अजीब है कि मिस्टर बच्चन ने धाकड़ का ट्रेलर शेयर किया लेकिन पांच सात मिनट के अंदर उसे डिलीट कर दिया।

kangana-ranaut-calls-out-amitabh-bachchan-for-promoting-dhaakad-trailer-and-then-deleting-it

कंगना का कहना था - अब अमिताभ बच्चन का कद इतना बड़ा है, वो इतनी बड़ी हस्ती हैं, उन्हें किसका डर है? लेकिन फिर भी उन पर किसी तरह का प्रेशर तो है ही कि कुछ लोग उनसे नाराज़ हो जाएंगे। मैं बस बॉलीवुड में इन्हीं चीज़ों के खिलाफ है। मुझे ये चीज़ें बहुत ही ज़्यादा उलझी हुई लगती हैं।

दिलचस्प है कि कुछ दिनों पहले, अमिताभ बच्चन ने कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ के गाने She's On Fire का एक क्लिप अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा - ऑल द बेस्ट। लेकिन पांच सात मिनट के अंदर ही वो पोस्ट डिलीट कर दिया गया। इससे ज़्यादा दिलचस्प ये है कि अमिताभ बच्चन, करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स की आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र का हिस्सा हैं। और करण जौहर - कंगना रनौत के रिश्ते तो जगज़ाहिर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X