''न दीपिका..न सोनम..मैं हूं नई सुपरस्टार''
[बॉलीवुड न्यूज] फिल्म क्वीन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत का कहना है कि वे अगली पीढ़ी की सुपरस्टार हैं। जी हां, बीते मंगलवार पत्रकार अनुपमा चोपड़ा की किताब के लॉन्च के मौके पर पहुंची एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ये बातें कहीं।
कंगना ने यहां खुद को अगली पीढ़ी का सुपरस्टार बताया। मीडिया से बात करती हुए कंगना ने कहा कि, 'जब मैं इतनी सफल नहीं थीं तब कोई मेरा इंटरव्यू भी लेने नहीं आता था और अक्सर मुझसे एक ही सवाल पूछा जाता था कि सोनम कपूर या दीपिका पादुकोण में से कौन नेक्स्ट जेनरेशन की सुपरस्टार अभिनेत्री बनेगी।'
Pic: 'तनु वेड्स मनु-2' में कंगना का टॉमबॉय लुक है मजेदार
कंगना ने बताया कि इसका जवाब वे हमेशा देती थीं कि ''ना दीपिका ना सोनम नेक्स्ट जेनरेशन स्टार मैं हूं।'' hmmm..बहरहाल, आपका जवाब तो काफी अच्छा था कंगना, और कहीं न कहीं यह अब सच भी साबित होता दिख रहा है।
"क्वीन हूं पर बॉलीवुड के बादशाहों यानि KHANS की नहीं!"
कंगना ने हमेशा से कहा है कि वो अवार्ड शो में जाना पसंद नहीं करती। लिहाजा, यहां जब वह मीडिया के सामने आई तो उन्होंने कहा, "मैं बहुत संवेदनशील हूं और आलोचनाओं को बेहद गंभीरता से लेती हूं। इसीलिए बेवजह की आलोचना से बचने के लिए मैं ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट से दूर रहती हूं।''


Click it and Unblock the Notifications















