क्या बिना नाम लिए 'Pathaan' पर कंगना रनौत ने साधा निशाना? एक के बाद एक किए कई ट्वीट

Shah Rukh Khan

कंगना रनौत ने एक बार फिर ट्विटर पर वापसी की है। कंगना रनौत पिछले डेढ़ सालों से अपनी बातें इंस्टाग्राम पर शेयर करती थीं लेकिन, अब आखिरकार उन्होंने फिर से इस प्लेटफॉर्म पर कदम रखा है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री पर निशाना साधा है। इशारों ही इशारों में कंगना ने शाहरुख खान स्टारर 'पठान' को टारगेट किया है। हालांकि, उन्होंने अपनी ट्वीट में किसी फिल्म का नाम नहीं लिखा है।

शाहरुख खान की पठान' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शाहरुख खान लगभग 4 सालों के बाद थियेटर में जबरदस्त वापसी की है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी कई रिकॉर्ड को ध्वस्त कर चुके हैं। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म एक शानदार ओपनिंग कर सकती है। फिल्म को लेकर सिने प्रेमियों के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी 'पठान' की ही चर्चा हो रही है।

वहीं, कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा है- 'फिल्म उद्योग इतना भद्दा और गंदा है कि, जब भी वे किसी भी प्रयास/सृजन/कला की सफलता को प्रोजेक्ट करना चाहते हैं तो वे आपके चेहरे पर चमचमाते पैसों के आंकड़े फेंकते हैं, जैसे कि कला का कोई अन्य उद्देश्य नहीं है। यह उनके निम्न स्तर और उनके द्वारा जीते हुए वंचित जीवन को उजागर करता है।'

दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा है- 'पहले कला मंदिरों में खिलती थी और साहित्य/थिएटर और अंततः सिनेमाघरों तक पहुंच गई। यह एक उद्योग है लेकिन अन्य अरब/ट्रिलियन डॉलर के व्यवसायों की तरह प्रमुख आर्थिक लाभ के लिए नहीं बनाया गया है। इसलिए कला/कलाकारों की पूजा की जाती है न कि उद्योगपतियों या अरबपतियों की।'

तीसरे ट्वीट में उन्होंने कहा है- 'भले ही कलाकार देश में कला और संस्कृति के तंतुओं को प्रदूषित करने में लिप्त हों, लेकिन उन्हें इसे बेशर्मी से नहीं बल्कि समझदारी से करना चाहिए।' वहीं, कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपनी फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया था कि इमरजेंसी के लिए उन्होंने अपनी संपत्ति तक गिरवी रख दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X