इनकम टैक्स चोरी: कंगना रनौत ने अनुराग कश्यप को बताया रेपिस्ट, आतंकवादी, चोर और दाऊद गैंग का हिस्सा
अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू पर टैक्स चोरी का आरोप लगने के बाद कंगना रनौत ने उन्हें चोर कहा है। कंगना यहीं नहीं रूकी, उन्होंने अनुराग कश्यप और उनकी कंपनी को रेपिस्ट कहा है। कंगना यहां भी नहीं रूकीं, उन्होंने अनुराग कश्यप और उनके साथियों को आतंकवादी कहा है और बताया कि उनका साथ Bullydawood देता है।
अब वो बॉलीवुड को Bullydawood क्यों कह रही थीं पता नहीं। या फिर कंगना रनौत, अनुराग कश्यप को आतंकवादी कहते हुए यह कहना चाहती हैं कि अनुराग कश्यप का संबंध दाऊद इब्राहिम जैसे लोगों से हैं ये भी नहीं स्पष्ट है। लेकिन कंगना रनौत के कुछ ट्वीट इसी ओर इशारा कर रहे थे।

कंगना ने एक ट्वीट में लिखा - जो चोर होते हैं वो सिर्फ़ चोर होते हैं, जो मातृभूमि को बेचकर उसके टुकड़े करना चाहते हैं वो सिर्फ़ ग़द्दार होते हैं, और जो ग़द्दारों का साथ देते हैं वो भी चोर होते हैं...
क्यूँकि चोर चोर मौसेरे भाई होते हैं
और जिससे चोरों को डर लगता है
वो साधारण मानव नहीं नरेंद्र मोदी होता है।
कंगना ने आगे पूछा - ये केवल टैक्स चोर नहीं हैं। इन्होंने काले धन की भी बड़ी रकम की धांधली की है। क्या इन्हें ये रकम शाहीन बाग़ के दंगे भड़काने के लिए मिली थी? या फिर गणतंत्र दिवस के दंगे भड़काने के लिए? ये काला धन इन्हें कहां से मिला था और ये काला धन कहां गया जिसका कोई हिसाब किताब ही नहीं है?
गौरतलब है अनुराग कश्यप ने मधु मंटेना, विकास बहल और विक्रमादित्य मोटवाने के साथ मिलकर 2010 में फैंटम फिल्म्स खोली थी। 2013 में लुटेरा, फैंटम फिल्म्स की पहली फिल्म थी। वहीं 2020 में आई धूमकेतु, फैंटम फिल्म्स की आखिरी फिल्म। इसी कंपनी पर बॉक्स ऑफिस पर ज़्यादा कमाई और कंपनी के खाते में कम कमाई दिखाने का आरोप, इनकम टैक्स छापे के बाद लगाया गया है।

केवल टैक्स चोर नहीं, आतंकवादी
कंगना ने फैंटम और क्वान के इस घोटाले के बढ़ते हुए आंकड़ों की तरफ ध्यान खींचते हुए लिखा - हर मिनट ये आंकड़े बढ़ते जाएंगे। ये केवल वो आंकड़ा है, जिसका सुबूत मिला। सोचिए इन्होंने कितना काला धन कहां कहां भेज दिया होगा। मैं कब से बॉलीवुड के इस आतंकवादी रैकेट को एक्सपोज़ कर रही हूं। ये टुकड़े गैंग, BullyDawood के पैर के नीचे काम करते हैं। ये केवल टैक्स चोर ही नहीं आतंकवादी भी हैं।

सुशांत की मौत को सही ठहराने वाले लोग
कंगना ने आगे लिखा - क्वान एजेंसी और फैंटम प्रोडक्शन हाउस मीटू के मुख्य आरोपी थे। उनके खिलाफ कई लोगों ने यौन उत्पीड़न और रेप के आरोप लगाए। लेकिन BullyDawood ने इन्हें संरक्षण दिया। अनुराग कश्यप जैसे लोग केवल रेप के आरोपी नहीं हैं, ये वही लोग हैं जिन्होंने सुशांत की मौत को भी प्रकृति का न्याय कह कर सही ठहराने की कोशिश की थी।

दरिदों को सर आंखों पर बिठाया
कंगना रनौत ने अनुराग कश्यप और उनकी कंपनियों पर निशाना साधते हुए लिखा - कभी किसी नारी का श्राप व्यर्थ नहीं जाता, आज सब रेपिस्टस की लंका लग गयी, कई विक्टिम्ज़ ने phantom और kwan के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई लेकिन उनको रातों रात ग़ायब कर दिया गया, और Bullydawood ने इन दरिंदों को सर आँखों पे बिठाया, लेकिन आज सब rapists की लंका लग गयी,और अब bullydawood का नम्बर

पायल घोष भी बोलीं
अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष ने ट्वीट करते हुए लिखा - अनुराग कश्यप का साथ देने के लिए पूरी महाराष्ट्र सरकार खड़ी हो गई है। इससे साफ है कि मेरी शिकायत पर भी अनुराग कश्यप के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस ने कोई कार्यवाही क्यों नहीं की। जबकि मैंने उन्हें सारे सुबूत भी दिए।

ट्रेंड हो रहा #TaxChor
पायल ने आगे लिखा - कर्मों का फल सबको मिलता है। 650 करोड़ का घोटाला! तापसी और वो स्ट्रगलर अनुराग कश्यप यही छिपा रहे थे। अब सच सबके सामने आ चुका है। सबके दिन हमेशा एक जैसे ही हो जाते हैं। #TaxChor

लोग कह रहे टैक्स चोर और रेपिस्ट
एक और यूज़र ने अनुराग कश्यप के खिलाफ टैक्स चोरी और पायल घोष के साथ यौन उत्पीड़न की हेडलाइन्स शेयर करते हुए लिखा अनुराग कश्यप के दो रूप हैं - एक टैक्स चोर का और दूसरा रेपिस्ट का।

कहां से आया पैसा?
एक और यूज़र ने अनुराग कश्यप की फिल्मों के आंकड़े लिखते हुए पूछा - अनुराग कश्यप ने प्रोड्यूसर के तौर पर 24 फिल्में कीं। उनमें से 18 फ्लॉप थीं और 4 एवरेज। डायरेक्टर के तौर पर 13 फिल्में कीं जिनमें से 2 एवरेज थीं और 11 फ्लॉप। टैक्स चोरी का आरोप उन पर 350 करोड़ का लगा है। फिर इतना पैसा आया कहां से?

बन रहे मज़ाक
वहीं अनुराग और तापसी पर ताना मारते हुए एक और यूज़र ने लिखा कि उनकी अगली फिल्म का नाम रेड होना चाहिए।

अनुराग कश्यप की कंपनी फैंटम फिल्म्स
अनुराग कश्यप और उनके साथियों पर लगभग 650 करोड़ के घोटाले का आरोप है। ये आरोप उनकी कंपनी फैंटम फिल्म्स और मधु मंटेना की कंपनी क्वान और एक्सीड पर हैं। मधु मंटेना के पास फैंटम फिल्म्स के 12.5 प्रतिशत शेयर थे और उन्होंने कुछ समय पहले, अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवाने और विकास बहल के 37.5 प्रतिशत शेयर भी खरीद लिए थे। फैंटम फिल्म्स के 50 प्रतिशत शेयर रिलायंस इंटरटेनमेंट के पास हैं।

अनाउंसमेंट पड़ा भारी!
इनकम टैक्स के रडार पर ये फिल्म कंपनियां तब आईं जब लगातार फ्लॉप फिल्मों के बावजूद, मधु मंटेना ने 500 करोड़ बजट पर रामायण और 200 करोड़ बजट पर दीपिका पादुकोण के साथ द्रौपदी बनाने का एलान किया।


Click it and Unblock the Notifications












