..................... Kangana Ranaut called the profession of nurses a sexualized profession, is this the reason? - Hindi Filmibeat

'सेक्सुलाइज्ड प्रोफेशन..' नर्सों के पेशे को लेकर क्या बोल गईं कंगना रनौत? विवादों में घिर सकती है हसीना!

Kangana Ranaut Nursing Profession: कंगना रनौत इस वक्त अपनी एक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं जिसका नाम भारत भाग्य विधाता है। इस फिल्म का प्रमोशन लगातार जारी है और कंगना रनौत कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं जब वो इस फिल्म को प्रमोट नहीं कर रही होती हैं।

Kangana Ranaut

लेकिन इस दौरान कई जगह इंटरव्यू देते हुए नर्सों के पेशे को लेकर उनकी एक बात विवादों में आ गई है। इसके पेशे को लेकर कंगना ने ''sexualized professions" जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है।

Also Read
54 साल के हिंदू एक्टर से निकाह करेंगी 23 साल की आयशा खान? एक साथ ऐसा वीडियो हुआ वायरल
54 साल के हिंदू एक्टर से निकाह करेंगी 23 साल की आयशा खान? एक साथ ऐसा वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि इस दौरान कंगना रनौत एएनआई से बात कर रहीं थीं। बता दें कि कंगना रनौत फिल्म भारत भाग्य विधाता में एक बहादुर नर्स का किरदार निभा रही हैं जिसका नाम अंजली कुल्थे है और 26/11 के समय चर्चा में आईं थीं। कंगना रनौत ने इसी को लेकर खुलकर बात की और इस शब्द का इस्तेमाल किया।

कंगना रनौत ने नर्सों के पेशे को लेकर क्या कहा?

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत हर मामले में अपनी अलग राय रखने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा, ''नर्सिंग दुनिया के सबसे "sexualized professions" में से एक रहा है। हमेशा से नर्सों को वो सम्मान नहीं मिला है जिसकी वो हकदार रही हैं।'' ब्रिटिश नर्सों के पुराने ड्रेस कोड का नाम लेते हुए कंगना ने आगे कहा, ''इंडिया की जो नर्सें हैं उनको भी गरिमा और सम्मान के साथ देखा जाना चाहिए।'' इस बयान के सामने आने के बाद लोग कई तरह के विचार रख रहे हैं। कंगना रनौत की ये फिल्म काफी समय के बाद आ रही है और उनको उम्मीदें हैं कि वो धमाकेदार वापसी इस फिल्म से करने वाली हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

कंगना रनौत ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है और इसको मनोज तापड़िया ने निर्देशित किया है। 26/11 के दौरान घटी एक सच्ची घटना पर फिल्म आधारित है। 12 जून को ये फिल्म आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने आ रही हैं। कंगना रनौत को उम्मीद है कि इस फिल्म से उनकी वापसी होगी। फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है।

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X