..................... शिवसेना नेता संजय राउत के बिगड़े बोल, कंगना रनौत को कहा 'हरा**खोर', बॉलीवुड बोला- 'तुरंत मांगे माफी' Kangana Ranaut called haramkhor by shivsena Sanjay Raut bollywood stars dia mirza & other comes out in support actress - Hindi Filmibeat

शिवसेना नेता संजय राउत के बिगड़े बोल, कंगना रनौत को कहा 'हरा**खोर', बॉलीवुड बोला- 'तुरंत मांगे माफी'

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कंगना रनौत बॉलीवुड में भेदभाव व माफियाओं के खिलाफ लगातार बोलती नजर आ रही हैं। हाल में तो उन्होंने ये तक कह डाला कि मुंबई पाकिस्तान द्वारा अधिकृत कश्मीर की तरह लगने लग गया है। इसके बाद कंगना रनौत और महाराष्ट्र की रूलिंग पार्टी शिवसेना आमने सामने आ गए हैं। इस बयानबाजी में अपशब्द भी सामने आने लगे हैं। हाल में ही न्यूज नेशन से बातचीत करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने अभिनेत्री कंगना रनौत के लिए 'हरा**खोर' लड़की शब्द का इस्तेमाल कर डाला।

इस विवादित बयान के बाद कंगना रनौत ने पलटवार भी किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 2008 में में माफियाओं ने मुझे साइको घोषित किया। फिर 2016 में इन्होंने मझे चुड़ैल और अब 'हरा**खोर' लड़की कहा है। क्योंकि मैं मर्डर के बाद (सुशांत की ओर इशारा) मुंबई में असुरक्षित महसूस करती हूं। अब कहां गए डिबेट करने वाले योद्धा।

कंगना ने इस ट्वीट को एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा। जिसमें लिखा गया था, संजय राउत कह रहे हैं कि कंगना रनौत टीम शिवा जी महाराज के खिलाफ हैं। ये झूठ है। उन्होंने कभी भी शिवाजी महाराज के खिलाफ कुछ नहीं कहा है। आजकल लोग महिला को पावर में देखककर चिंता में आ गए हैं। उन्हें सार्वजनिक रूप से गाली दे रहे हैं।

बता दें संजय राउत के इस विवादित बयान के बाद शिवसेना पार्टी पर बीजेपी ने हमला बोला। वहीं फिल्म इंडस्ट्री से कुछ लोगों ने कंगना रनौत का सपोर्ट किया। इस सूची में मीरा चोपड़ा व दीया मिर्जा जैसी अभिनेत्रियां शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X