कंगना रनौत ने किसको कहा गटर? बोलीं- 'यहां सिर्फ घटिया लोग ही मिलते हैं..'

Kangana Ranaut Dating Apps- कंगना रनौत के बयान सोशल मीडिया पर वायरल होना अब आम बात है। कभी आजादी को लेकर तो काफी लोगों को क्रिटिसाइज करने को लेकर वो सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन लोगों के साथ साथ वो एप्स को लेकर भी भड़कीं हुई हैं।
उन्होने डेटिंग ऐप्स को लेकर अपनी बात कही है और इनको गटर बताया है। दरअसल इस दौरान कंगना रनौत ना सिर्फ डेटिंग बल्कि ऐप्स के माध्यम से होने वाली शादियों और उन रिश्तों को लेकर भी खुलकर बोल रही थीं। उनका कहना है कि इन ऐप्स से लोग मिलते हैं वो भी घटिया ही होते हैं।
ऐप्स पर भड़कीं कंगना
कंगना रनौत ने खुले तौर पर कहा है, ''हर किसी को अपनी अपनी जरूरत होती हैं। मर्द होने के नाते आपकी फाइनेंसियल जरूरते हैं और फिजिकल जरूरतें हैं। अब उनको कैसे पूरा किया जाए? अच्छी तरह समझदारी से या फिर बेहूदा तरीके से जो लोग खुलेआम करते हैं। मतलब क्या हर रात निकल पड़ना है कुछ ढूंढने।''
इसके अलावा कंगना ने कहा, ''यहां (ऐप्स) अच्छे लोग नहीं मिलते हैं। अच्छे लोग या कॉलेज या ऑफिस में या तो परिवार के जरिए ही मिलते हैं।'' इन बातों के अलावा भी कंगना ने काफी कुछ कहा है और डेटिंग ऐप्स को गटर बताया है। लोग इसपर अपनी अपनी तरह से कमेंट्स कर रहे हैं और राय दे रहे हैं।
कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अपनी बेबाकी को लेकर मशहूर हैं। इस वक्त वो अभिनेत्री होने के साथ साथ बीजेपी पार्टी से सांसद भी हैं। हिमांचल की मंडी सीट उन्होने बीते चुनाव में जीती थी। कंगना रनौत राजनीति को इतना ज्यादा एंजॉय नहीं कर रही हैं और इसको लेकर वो पहले भी कई बातें बोल चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज भी आते रहते हैं। आने वाले समय में वो कुछ शानदार फिल्मों का हिस्सा बनेंगी जिसको लेकर तैयारी जारी है। वो ऐसी फिल्में करती हैं जिसमें वो खुद ही हीरो होती हैं।


Click it and Unblock the Notifications