..................... Kangana Ranaut call former President Ramnath Kovind 'Ram Covid'? Congress made fun, Video Viral - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को कह दिया 'राम कोविड'? कॉंग्रेस ने ऐसे उड़ाया मजाक- Video

kangana ranaut

Kangana Ranaut On Ramnath Kovind- कंगना रनौत का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस वीडियो को अब INC के पेज से भी साझा किया है।

बता दें कि कंगना रनौत को लेकर आरोप लगा है कि उन्होने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का नाम गलत तरीके से लिया है। पेज पर जो वीडियो साझा किया गया है इसमें कंगना कहती हैं, ''तभी तो हमारे प्रधानमंत्री जी ने किया, जब 'राम कोविड' जी आए, पहले दलित राष्ट्रपति वो बने।''

इस पर एंकर ने उनको करेक्ट करते हुए कहा कि वो दूसरे थे, ''पहले दलित केआर नारायणन थे।'' इसके बाद कंगना रनौत को लेकर सोशल मीडिया काफी ट्रोलिंग हो रही है। इस दौरान कंगना रनौत लल्लनटॉप से बात कर रही थीं।

क्या बोले लोग

इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ''2014 की आजाद हुई भारत की पहली महिला।'' एक ने लिखा, ''खान सर सही बोले थे आत्मा मर चुकी है शरीर भटक रहा है।'' एक ने लिखा, ''आइए हम सब हिमाचल के लोगों पर हंसें। ऐसा संसद चुनने के लिए मंडी की जनता को करोड़ लातें।'' एक ने लिखा, ''एक टाइम पे ये मुझे अच्छी लगती थी। अब मुझे मेरी चॉइस पर तरस आता है।'' इस तरह से लोग कंगना को ट्रोल कर रहे हैं।

जातियों को लेकर कही ये बात

कंगना रनौत का ये इंटरव्यू काफी वायरल है। विपक्ष के जातिगत जनगणना को लेकर कंगना रनौत ने कहा था, ''मेरे आसपास के लोग जाति के बारे में परवाह नहीं करते हैं। यहां सिर्फ तीन जातियां हैं: गरीब, किसान और महिलाएं'।'' कंगना रनौत का कहना था कि जातियां कितनी क्या हैं, इसको लेकर गणना नहीं होनी। ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। डालिए रामनाथ कोविंद वाले बयान पर एक नजर..

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X