Twinkle Khanna ने पति को बताया पोलिथीन बैग, तो बुरी तरह से भड़कीं कंगना, सुपरस्टार की बेटी को सुनाई खरी-खोटी

Kangana Ranaut Slams Twinkle

Kangana Ranaut Slams Twinkle Khanna: कंगना रनौत ने मजाक में पुरुषों की तुलना प्लास्टिक बैग से करने पर ट्विंकल खन्ना की आलोचना की है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ट्विंकल एक महिला की लाइफ में एक पुरुष के होने के बारे में बात कर रही थीं, जब उन्होंने मजाक में मर्दों की तुलना एक हैंडबैग से की। इसी बात से कंगना भड़क गईं।

कंगना का ट्विंकल पर गुस्सा फूटा है। कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- 'क्या हैं ये बिगड़े हुए लोग जो अपने पतियों को थैला कहते हैं और यह सब बोलकर क्या आप कूल बनना चाहते हो? ये नेपो किड्स चांदी के चम्मच के साथ पैदा होते हैं। सोने की थाली में परोसा हुआ उन्हें फिल्मी करियर मिलता है। इसका तो इन्हें सम्मान है नहीं, कम से कम मदरहुड लाइफ ही एंजॉय करें, लेकिन यह भी इन्हें अभिशाप लग रहा है। यह आखिर बनना क्या चाहते हैं? सब्जियां? क्या यह फेमिनिज्म है?'

ट्विंकल खन्ना ने अभी तक कंगान के कमेंट पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। आपको बता दें, ट्विंकल गुजरे जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी हैं। उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया, 1999 में 'बादशाह' में शाहरुख खान और 2000 में 'मेला' में आमिर खान के साथ अभिनय किया। अक्षय कुमार से शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और राइटिंग में हाथ आजमाया।

अब तक ट्विंकल कई किताबें लिख चुकी हैं, जिनमें 'मिसेज फनीबोन' भी शामिल है। नवंबर में ट्विंकल ने अपनी नई किताब 'वेलकम टू पैराडाइज' लॉन्च की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर किताब का कवर शेयर किया और लिखा, "वेलकम टू पैराडाइज, मेरी चौथी किताब, कहानियों का एक कलेक्शन है जो दिल टूटने, रिश्तों और धोखे की गहराई का पता लगाती है। इनमें से कुछ कैरेक्टर पिछले पांच सालों से मेरे दिमाग में रहते थे, और अब वे आप सभी से मिलने के लिए तैयार हैं।"

वहीं, कंगना 'इमरजेंसी' में इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म में न केवल कंगना मुख्य भूमिका में हैं बल्कि वह निर्देशक के रूप में भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X