सांसद बनते ही कंगना रनौत ने मुंबई में की करोड़ों की डील? खरीद डाली इतनी जमीन, लोग बोले- 'राजनीति में इसीलिए...

Kangana Ranaut Land Deal- बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत जब से मंडी क्षेत्र से सांसद बनी हैं वो काफी चर्चा में रहती हैं। चाहे अपने बयानों को लेकर हो या फिर फिल्म को लेकर.. कंगना रनौत जो भी करती हैं वो सामने आ ही जाती है।
इस वक्त उनको लेकर एक खबर सामने आ रही है कि उन्होने मुंबई के पॉश इलाके में जमीन ली है जहां पर वो अपना ऑफिस बनाने जा रही हैं। एबीपी न्यूज के मुताबिक कंगना रनौत ने मुंबई में एक बड़ी लैंड डील की है।
कहा जा रहा है कि इसकी कीमत करीब 1.56 करोड़ है और ये जमीन अंधेरी में स्थित है। कंगना रनौत ने यह डील 23 अगस्त को की और इसके लिए 9,37,500 रुपये स्टाम्प ड्यूटी भी चुकाई है। 407 स्क्वायर फीट की जगह को लेकर अब खबरें सामने आ रही हैं। कंगना रनौत की ये बड़ी डील को लेकर जैसे ही खबरें सामने आईं लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
इस खबर एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, ''407 sq ft बड़ी deal .'' एक ने लिखा, ''राजनीति में आने के बाद लोग सेवा कम बिज़नेस ज़्यादा करते है।'' एक ने लिखा, ''राजनीति में आई इसलिए राम नाम की लूट है।'' एक ने लिखा, ''मुझे लगता है मुंबई को लूट लेगी।'' एक ने लिखा, ''ये कैसे हुआ? इसने तो ये बताया था कि सब कुछ बेच कर इसने ये फ़िल्म बनाई है। अब ये पैसा कहॉ से आया?'' एक ने लिखा, ''देख लेना कंगना को कभी दिल से माफ नहीं करेंगे मोई जी!'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर लॉन्च किया है और फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस पॉलिटिकल ड्रामा में वह इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। रनौत ने खुद इस फिल्म का डायरेक्शन किया है, जिसमें अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और महिमा चौधरी भी हैं। यह फिल्म 6 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications