कंगना रनौत के निजी बॉडीगार्ड को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी और दुष्कर्म के गंभीर आरोप
कंगना रनौत के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े पर मुंबई की एक ब्यूटिशियन ने शादी का झांसा देकर अपने साथ कई बार दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कुमार के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद अब मुंबई पुलिस ने कर्नाटक स्थित उसके गांव से उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक हेगड़े की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के एक अधिकारी ने बयान जारी किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हेगड़े और पीड़िता रिलेशनशिप में थे। उसी दौरान हेगड़े ने उससे शादी करने का वादा किया था। लेकिन फिर वो मंड्या भाग गया।

रिपोर्ट के मुताबिक हेगड़े और पीड़िता एक दूसरे को पिछले आठ सालों से जानते थे। अपनी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि हेगड़े ने उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए फोर्स किया। साथ ही उससे 50 हज़ार रुपए उधार भी लिए थे कि उसकी मां की तबियत बिगड़ गई है, इसलिए वो अपने गांव जा रहा है। गांव जाने के बाद से कुमार संपर्क से बाहर था।


Click it and Unblock the Notifications