..................... Kangana Ranaut blasts on Sonam Kapoor, reacts to old clip of Sonam and Karan Johar making fun of her English - Hindi Filmibeat

करण जौहर और सोनम कपूर ने उड़ाया था कंगना रनौत की अंग्रेजी का मजाक, अब एक्ट्रेस ने निकाला गुस्सा

kangana-ranaut-blasts-on-sonam-kapoor-reacts-to-old-clip-sonam-karan-johar-making-fun-of-her-english

Kangana Ranaut reacts to old clip of Sonam Kapoor: कंगना रनौत को अपने शुरुआती सालों में बॉलीवुड में काफी संघर्ष करना पड़ना था और इस बारे में वो कई बार बात कर चुकी हैं। कभी उनके लुक्स को लेकर कमेंट किया गया, तो कभी अंग्रेजी का मजाक उड़ाया है। लेकिन अब एक्ट्रेस सभी को करारा जवाब देने में पीछे नहीं रहती हैं।

कंगना ने एक बार फिर करण जौहर और सोनम कपूर पर अपना निशाना साधा है। एक्ट्रेस ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' का एक पुराना क्लिप शेयर किया है। जिसमें सोनम कपूर ये कहती नजर आ रही हैं कि कंगना को फर्राटेदार इंग्लिश सीखने की जरूरत है। इस वीडियो में दोनों कंगना के इंग्लिश पर बात करते हुए हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

मूवी माफिया से लड़कर कंगना ने क्या पाया

कंगना ने वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा- "इतने सालों तक मूवी माफिया से लड़ाई करके मैंने बस यही तो कमाया है.. कि अब किसी भी आउटसाइडर को, उसकी इंग्लिश को लेकर मजाक नहीं उड़ाया जाएगा। वैसे ये शो ऑफिशियली हमेशा के लिए बंद हो चुका है।"

कंगना ने आगे लिखा, "सिर्फ 24 साल की उम्र में भी खुले तौर पर धमकाए जाने, अपमानित होने और मजाक उड़ाए जाने के बाद भी मैंने विनम्रता दिखाई, जो तथाकथित अच्छी परवरिश और अंग्रेजी बोलने वाली आंटियां कभी नहीं कर सकतीं...।"

बता दें, कंगना रनौत कई बार नेपोटिज्म और इनसाइडर- आउटसाइडर में भेदभाव को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी आगे वाली फिल्में.. तेजस और इमरजेंसी के लिए तैयार हैं।

Read more about: kangana ranaut sonam kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X