नागा चैतन्य- समांथा प्रभु के तलाक की खबरों के बीच कंगना रनौत ने आमिर खान पर मारा ताना, बताया 'तलाक एक्सपर्ट'
बीते दिन साउथ सुपरस्टार्स नागा चैतन्य और समांथा प्रभु ने अलग होने का फैसला लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था। जहां कुछ लोग उन्हें इस खबर के बाद प्राइवेसी में दखल देना उचित नहीं समझ रहे। वहीं, अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक पोस्ट शेयर करते हुए नागा चैतन्य और समांथा के तलाक की खबरों को लेकर आमिर खान पर निशाना साधा है।
कुछ ही वक्त पहले आमिर खान और किरण राव ने भी शादी तोड़ने का फैसला लिया था। वहीं, पिछले दिनों आमिर और नागा चैतन्य ने फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए साथ शूटिंग की। इन्हीं बातों को लेकर कंगना ने तंज कसा है।

कंगना ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा- "इस साउथ के एक्टर ने हाल में अचानक शादी के 4 साल बाद और 10 साल से ज्यादा की रिलेशनशिप के बाद अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। यह हाल में एक बॉलीवुड सुपरस्टार के संपर्क में आए थे जिन्हें बॉलीवुड के तलाक एक्सपर्ट के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने कई औरतों और बच्चों की जिंदगी बर्बाद कर दी है और वह उन्हें भड़का रहे हैं। सभी को पता है मैं किसकी बात कर रही हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











