सुशांत- सारा ब्रेकअप, कंगना रनौत का करीना कपूर पर आरोप, सुरक्षा नहीं मिलती तो मैं भी मारी जाती !
सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर इन दिनों कई नाम चर्चा में हैं। कंगना रनौत बेबाकी से इस केस में अपनी राय देती रही है। इस बार एक चैनल से बातचीत में उन्होंने सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। कंगना ने दोनों के रिलेशन और ब्रेकअप को लेकर करीना कपूर खान पर निशाना साधा है।
फिलहाल सीबीआई की एक महीने से सुशांत केस में जांच जारी है। हालांकि अभी सुशांत की मौत की कोई भी तय वजह सामने नहीं आयी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट में ये बात सामने आयी है कि सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत एक दूसरे को डेट कर चुके हैं।

केदारनाथ की रिलीज के दौरान दोनों का ब्रेकअप हो चुका था। इस पूरे मामले में अभी तक सारा अली खान की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications