कंगना रनौत को मिला मंडी सीट से बीजेपी का लोक सभा टिकट, एक दिन पहले ही मां से मांगी थी मन्नत

Kangana Ranaut Lok Sabha Election: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अब पूरी तरह से राजनीति में रौला मचाने के लिए तैयार हो चुकी है। बीजेपी ने कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोक सभा टिकट दे दिया है। इसके साथ ही हसीना इस सौगात को लेकर सोशल मीडिया पर भी अपना रिएक्शन दे दिया है।
लोकभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की इस लिस्ट में कई राज्यों के 111 उम्मीदवारों के नाम हैं। इसमें हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से अभिनेत्री कंगना रनौत को टिकट दिया गया है।
टिकट मिलते ही कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मेरे प्यारे भारत और भारतीय जनता की अपनी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को मेरा हमेशा बिना शर्त समर्थन रहा है, आज बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे मेरे जन्मस्थान हिमाचल प्रदेश, मंडी (निर्वाचन क्षेत्र) से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है, मैं इसका पालन करता हूं लोकसभा चुनाव लड़ने पर हाईकमान का फैसला। मैं आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल होकर सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रहा हूं। मैं एक योग्य कार्यकर्ता और विश्वसनीय लोक सेवक बनने की आशा रखती हूँ।"
My beloved Bharat and Bhartiya Janta’s own party, Bharatiya Janta party ( BJP) has always had my unconditional support, today the national leadership of BJP has announced me as their Loksabha candidate from my birth place Himachal Pradesh, Mandi (constituency) I abide by the high…
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 24, 2024
इससे एक दिन पहले कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बगलामुखी मंदिर में देवी से आशीर्वाद लिया था। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वो चुनाव लड़ेंगी, तो कंगना ने कहा था कि माता की कृपा होगी, तो वह मंडी संसदीय क्षेत्र से जरूर चुनाव लड़ेंगी।


Click it and Unblock the Notifications