कृष 3 में कंगना की सिंगिंग ने मोह लिया सबका दिल
रितिक रौशन की फिल्म कृष 3 का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज हुआ है और फिल्म के फर्स्ट लुक को देखने के बाद सभी को रितिक तो मस्त लगे ही हैं लेकन साथ ही कंगना रानावत ने भी लोगों को काफी इंप्रेस किया है। कृष 3 में विवेक ऑबरॉय भी मुख्य भूमिका में हैं। लेकिन विवेक ऑबरॉय की एक्टिगं और उनका लुक लोगों को कुछ खास नहीं भाया। सभी का कहना है कि वैसे भी रितिक रौशन के सामने विवेक ऑबरॉय कहीं नहीं टिकते लेकिन फिर भी सभी को उम्मीद थी कि राकेश रौशन के निर्देशन और रितिक के साथ फिल्म में विवेक भी कुछ तो बेहतरीन करके दिखाएंगे।
विवेक ऑबरॉय के साथ कंगन रानावत भी निगेटिव किरदार में है लेकिन कंगना के सामने विवेक एक बार फिर से पीछे छूट गये हैं। कृष 3 में कुछ और भी खास है और वो है कंगना रानावत का गाना। फिल्म में कगंना रानावत ने एक रोमांटिक गाना गाया है। कंगना की सिंगिग ने तो सभी को काफी हैरान कर दिया है। कंगना रानावत की सिंगिंग से सबसे ज्यादा इंप्रेस हुए हैं कृष फिल्म के संगीतकार राजेश रौशन।
कंगना रानावत से पहले भी कई बॉलीवुड स्टार्स सिगिंग में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। और कुछ की किस्मत भी काफी अच्छी चल निकली इस फील्ड में। तो आइये जानते हैं कि कंगना की तरह और किन किन लोगों ने आजमाई है एक्टिंग से लेकर सिगिंग तक के में अपनी किस्मत।


Click it and Unblock the Notifications











