..................... Kangana Ranaut becomes first woman to do Ravan dahan at Delhi's Ramleela at Red Fort - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत ने तोड़ा 50 साल का रिकॉर्ड, दिल्ली की रामलीला में करेंगी रावण दहन, इतिहास बनाने को तैयार!

kangana-ranaut-becomes-first-woman-to-do-ravan-dahan-at-delhis-ramleela-at-red-fort

Kangana Ranaut: दशहरा के शुभ मौके पर एक्ट्रेस कंगना रनौत 50 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने वाली हैं। एक्ट्रेस मंगलवार (24 अक्टूबर) को दशहरे पर दिल्ली की लव कुश रामलीला में रावण दहन करने वाली पहली महिला बनेंगी। इसकी जानकारी खुद लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष ने दी है।

रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि लाल किले पर हर साल आयोजित होने वाले आयोजन के 50 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब कोई महिला तीर चलाकर रावण के पुतले को आग लगाएगी।

उन्होंने कहा कि समिति ने महिला आरक्षण विधेयक को मिली मंजूरी को देखते हुए यह निर्णय लिया है, जिसे पिछले महीने संसद ने पारित किया है।

रावण दहन करेंगी कंगना रनौत

कंगना रनौत ने भी इस मौके पर खुशी जताते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "लाल किले में सालाना होने वाले इवेंट के 50 सालों के इतिहास में ये पहली बार है जब कोई महिला रावण का दहन करेगी। जय श्री राम।"

वीडियो में कंगना ने कहा- "नमस्ते दोस्तों, 24 अक्टूबर को मैं लाल किले में आयोजित रामलीला में हिस्सा लेने आ रही हूं.. रावण दहन करने.. बुराई पर अच्छाई की जीत स्थापित करने। इस रामलीला में हिस्सा लें। मिलते हैं 24 अक्टूबर को। साथ ही मेरी आने वाली फिल्म तेजस 27 अक्टूबर को रिलीज हो रही है, उसे देखना न भूलें। फिल्म भारतीय वायुसेना पर आधारित है। जल्द मिलते हैं। जय श्री राम।"

बात दें, पिछले साल यहां प्रभास ने रावण दहन किया था। आयोजकों ने बताया कि हर साल यहां कार्यक्रम में एक वीआईपी की उपस्थिति होती है। चाहे वह फिल्म स्टार हो या राजनेता। फिल्म सितारों में, अजय देवगन और जॉन अब्राहम भी यहां आ चुके हैं।

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X