डांस की तस्वीरें शेयर करते ही ट्रोल हुईं कंगना रनौत, यूजर्स बोले 'दादाजी की मौत के कुछ दिन हुए हैं'
जिस तरह से कंगना रनौत चर्चा में है वो थमने का नाम नहीं ले रहा है और किसान आंदोलन में उनकी बेबाकी भी सामने आती रही है। कंगना रनौत कुछ भी करती हैं तो वो चर्चा में आ जाती हैं और इस समय भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल कंगना रनौत ने हाल ही में डांस की कुछ तस्वीरें साझा की थीं जो कि उनके भाई की शादी की है। कंगना रनौत के भाई की शादी पिछले महीने थी और उन्ही यादों को साझा करते हुए उन्होने ये तस्वीरें पोस्ट की थी।
जैसे ही ये सामने आईं लोग उनको लगातार ट्रोल कर रहे हैं। इसका कारण है कंगना रनौत के दादाजी जिनका देहांत हाल ही में हुआ है। लोगों का कहना है कि दादाजी का हाल ही में देहांत हुआ है और उन्होने डांस की तस्वीरें साझा करनी शुरु कर दीं। एक यूजर ने लिखा है.. 'माफ करिए लेकिन आपको दादाजी को गुजरे हुए 12 दिन भी नहीं हुए और आप ये साझा कर रहीं हैं।'
अमेजन प्राइम ने पीछे खींचे हाथ, अब सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में नहीं रिलीज होगी कुली नंबर 1!


Click it and Unblock the Notifications