कंगना रनौत को भारत सरकार ने दिया 2020 तोहफा - पद्मश्री कंगना रनौत
कंगना रनौत बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्हें भले ही पूरे बॉलीवुड ने इग्नोर करना सीख लिया है लेकिन सरकार ने उन्हें इग्नोर करने का मूड नहीं बनाया। तभी तो कंगना रनौत को भारत सरकार ने पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया है।
कंगना रनौत की फिल्म पंगा हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है और लोगों का दिल जीत रही है। उनका सधा हुआ अभिनय कोई इग्नोर नहीं कर सकता। सिनेमा में अपने योगदान के लिए कंगना को ये अवार्ड मिला।

हालांकि कंगना रनौत ने बॉलीवुड के खिलाफ काफी मोर्चा खोला और हाल ही में वो जेएनयू मुद्दे पर सरकार के साथ खड़ी दिखाई दीं। उन्होंने दीपिका के जेएनयू जाने पर यहां तक कहा कि टुकड़े टुकड़े गैंग का साथ देने के लिए उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
वहीं कंगना, CAB और NRC के मुद्दों पर भी सरकार के साथ खड़ी दिखाई दीं। ऐसे में सरकार ने अब उन्हें धन्यवाद दिया है, सिनेमा के प्रति उनके योगदान का सम्मान कर।


Click it and Unblock the Notifications











