कांग्रेस सरकार पर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कहा- ''हम पहले इटालियन सरकार के गुलाम थे''
Recommended Video
लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में मुंबई के सितारों ने भी अलग अलग बूथों पर जाकर वोट दिया। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत वोट देकर निकलीं तो मीडिया वालों से बात किया। कंगना रनौत ने कहा, मुझे लगता है कि आज भारत सही अर्थ में आजाद हो रहा है, क्योंकि इसके पहले हम मुगल, ब्रिटिश और इटालियन सरकारों के गुलाम थे।
जी हां, कंगना रनौत ने सोनिया गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए कांग्रेस को इटालियन सरकार बताया। उन्होंने आगे कहा- आजकल के नेता लंदन में जाकर आराम करते हैं । देश में रेप, गरीबी और पॉल्यूशन बढ़ रहा है । देश की दुर्दशा हो रही है। इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है। इससे बुरा कुछ भी नहीं हो सकता । अपने स्वराज और स्वधर्म के लिए हमें वोट जरूर देना चाहिए

लोगों से वोट करने की अपील करते हुए कंगना ने कहा- यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। यह दिन पांच साल में एक बार आता है। कृपया इसका उपयोग करें। मुझे लगता है कि आज भारत सही अर्थ में आजाद हो रहा है, क्योंकि इसके पहले हम मुगलों, ब्रिटिशों और इटालियन सरकारों के गुलाम थे। कृपया अपने स्वराज का उपयोग करें और वोट दें।
बहरहाल, जहां कुछ लोगों ने जहां कंगना के बयान का समर्थन किया। वहीं, कुछ लोगों ने इस बयान को काफी तीखा और बेतुका बताया। कंगना के बयान पर विवाद शुरु हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











