ऋतिक रोशन जैसे लोगों के साथ भी किसी को काम नहीं करना चाहिए- कंगना रनौत
आखिरकार कंगना रनौत की तरफ से वह बयान आ ही गया, जिसका सभी इंतजार कर रहे थे। जी हां, मी टू कैंपेन के बीच एक इवेंट के दौरान कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन पर निशाना साधा है। कंगना ने महिलाओं के यौन शोषण के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि इंडस्ट्री वालों को ऋतिक रोशन जैसे एक्टर के साथ भी काम नहीं करना चाहिए।
आमिर खान ने छोड़ दी ये बड़ी फिल्म- निर्देशक पर है यौन शोषण का आरोप
कुछ ही दिनों पहले कंगना रनौत ने विकास बहल पर अपना बयान दिया था कि वह क्वीन की शूटिंग के दौरान उन्हें असहज महसूस कराते थे। जिसके बाद फिल्म सुपर 30 से विकास का नाम हटा देने की बात चलने लगी।

इस बारे में जब कंगना से पूछा गया तो उन्होंने कहा, विकास बहल के साथ जो भी हुआ वो अच्छा हुआ। ऐसे बहुत सारे लोग हैं इंडस्ट्री में, एक विकास बहल ही नहीं है। जो लड़कियों के साथ जोर-जबरदस्ती करते हैं। उन सभी को सजा मिलनी चाहिए।
दीपिका का आरोप- आलोक नाथ ने मेरे कमरे में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की थी
इसके बाद कंगना ने सीधे ऋतिक पर निशाना साधते हुए कहा, यहां फिल्म इंडस्ट्री के उन लोगों को भी सजा मिलनी चाहिए जो पत्नी को ट्रॉफी की तरह रखते हैं और बाहर दूसरी युवा लड़की के साथ रिश्ता बनाते हैं। हां, मैं ऋतिक रोशन की ही बात कर रही हूं.. इंडस्ट्री को ऋतिक रोशन जैसे लोगों के साथ भी काम नहीं करना चाहिए।
बहरहाल, देखना दिलचस्प होगा कि कंगना के इस निशाने पर ऋतिक रोशन कोई प्रतिक्रिया देते हैं या चुप रहना बेहतर समझते हैं। खास बात यह भी है कि कंगना अपनी हर फिल्म की रिलीज से पहले ऋतिक वाला मुद्दा एक ना एक बार जरूर उठाती हैं। जिससे खूब विवाद होता है। अब इसे कंगना की एक स्ट्रैटेजी भी मान सकते हैं। जिसे शायद सभी समझ चुके हैं।
खैर, बात मी टू कैपेंन की करें तो इसमें कई बड़े नाम सामने आए हैं। यहां देंखे लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications