..................... Kangana Ranaut attacked Rahul Gandhi for supporting Hindenburg Report, says he is poisonous and bitter - Hindi Filmibeat

'जहरीले हैं राहुल गांधी..' Kangana Ranaut ने फिर बोला Rahul Gandhi पर हमला, क्यों लिखी ये बात?

kangana ranaut rahul gandhi

Kangana Ranaut On Rahul Gandhi- कंगना रनौत जब से अभिनेत्री से नेता बनी हैं और मंडी सीट से सांसद हो गईं हैं, तब से लगातार चर्चा में रहती हैं। उन्होने एक बार फिर से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला बोला है।

कंगना रनौत ने सोमवार को नई हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट और बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन माधबी बुच पर इसके आरोपों का "समर्थन" करने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला किया।

उन्होने राहुल को जहरीला और कड़वा जैसे शब्दों से संबोधित किया है। इसके बाद उनके बयान को लेकर चर्चा है और कांग्रेस के लोग उनको घेर रहे हैं। कंगना रनौत ने एक्स पर लिखा, "वो कड़वे, जहरीले और विनाशकारी हैं... उनका एजेंडा है कि अगर वह प्रधान मंत्री नहीं बन सकते हैं तो वह इस देश को नष्ट भी कर सकते हैं।

हमारे शेयर बाजार को निशाना बनाने वाली हिंडनबर्ग रिपोर्ट, जिसका राहुल गांधी कल रात समर्थन कर रहे थे, बेकार साबित हुई है।''

लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

इस बयान पर एक ने लिखा, ''राहुल गांधी विपक्ष में बैठकर भी तुम्हारी सरकार का जीना हराम करके रखेंगे।'' एक ने लिखा, ''गुस्सा इस पर नहीं इसको सांसद बनाने वाली मंडी की जनता पर आ रहा है।'' एक ने लिखा, ''आजकल कंगना रनौत राहुल गांधी की कुछ ज्यादा ही बुराई कर रही है क्या बात लगता है दिल आ गया इनका राहुल गांधी पर।'

' एक ने लिखा, ''चिंता ना करो तुम्हारा भी स्मृति ईरानी जैसा घमंड एक दिन टूटेगा।'' एक ने लिखा, ''ऐसे ही सिलेंडर वाले भी बोलते थे, घंमड चकनाचूर हो गया।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। आप देखिए कंगना का ये पोस्ट..

Read more about: kangana ranaut rahul gandhi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X