Kangana Ranaut ने खालिस्तानियों पर बोला हमला, दिलजीत दोसांझ के लिए कह डाली इतनी बड़ी बात?

कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि वो विवादों का हिस्सा रहती हैं और एक बार फिर से उनका विवाद अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ के साथ सामने आया है और उन्होने एक गंभी निशाना उनपर साधा है। दरअसल इस समय में देश में खालिस्तानियों का मुद्दा गर्म है और इसको लेकर लगातार बातें हो रहीं हैं। इसके समर्थन में बोलने वालों पर कंगना रनौत ने चढ़ाई बोल दी है। कंगना रनौत ने हाल ही में खालिस्तानियों का समर्थन करने के लिए गिरफ्तारी के खिलाफ चेतावनी दी है,
जबकि पंजाब में वारिस पंजाब डी प्रमुख अमृतपाल सिंह संधू की तलाश जारी है। कंगना ने "सभी खालिस्तानी समर्थकों" को भी चेतावनी दी और कहा कि आगे, पुलिस उनकी तलाश करेगी।
कंगना ने स्विगी का एक पोस्ट शेयर किया और उसमें हैशटैग 'जस्ट सेइंग' जोड़ते हुए दिलजीत को टैग किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम का भी जिक्र किया और लिखा, "पोल आ गई पोल"।
कंगना ने 'खालिस्तान' शब्द भी जोड़ा और उस पर क्रॉस GIF लगा दिया। इसके बाद से लोगों का कहना है कि कंगना रनौत ने फिर से दिलजीत पर हमला बोलने की तैयारी कर ली है और कहा जा रहा है कि काफी जल्दी वो जवाब भी पाएंगी।
एक वक्त था जब कंगना रनौत और दिलजीत के बीच काफी गर्मागर्मी हुई थी और आए दिन सोशल मीडिया पर बहस होती रहती थी। कंगना रनौत फिलहाल अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर खबरों का हिस्सा हैं औऱ इसके अलावा वो कई दमदार प्रोजेक्ट्स में इस साल नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications
