..................... kangana ranaut Attack on Hrithik Roshan support shah rukh khan son aryan khan drug case | ऋतिक रोशन ने आर्यन खान को सपोर्ट किया तो कंगना रनौत ने लगाई क्लास - Hindi Filmibeat

आर्यन खान को ऋतिक रोशन ने किया सपोर्ट तो बीच में आईं कंगना रनौत, बोलीं- 'पप्पू आ गए बचाव करने'

शारुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग केस चारों तरफ छाया हुआ है। इस केस के बाद बॉलीवुड पर एक बार फिर उंगलियां खड़ी हो रही है। वहीं शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के सपोर्ट में तमाम बॉलीवुड सितारे आ खड़े हुए। अब बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने आर्यन खान का साथ दिया और लंबा चौड़ा ओपन लेटर लिख डाला। इसे लेकर कंगना रनौत भड़क गईं और ऋतिक रोशन पर भड़ास निकालीं।

कंगना रनौत ने पोस्ट लिखकर बॉलीवुड माफिया की बात कही और आर्यन खान को सपोर्ट करने वाले बॉलीवुड सितारों पर निशाना साधा। इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना रनौत ने एक पोस्ट लिखा। कंगना ने लिखा, अब सभी माफिया पप्पू आर्यन खान के सपोर्ट में आ रहे हैं। हम सभी गलतियां करते हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उसका गुणगान करें। मैं विश्वास करती हूं कि ये सब उसे पश्चताप सिखाएगा और करनी का अहसास होगा।

 kangana ranaut

कंगना आगे कहती हैं कि मैं तो उम्मीद करती हूं कि जब आप इन सबसे बाहर निकलेंगे तो एक बेहतर इंसान बनकर निकेंगे। बेहतर होता है कि आप ऐसी स्थिति में गॉसिप्स न करें। लेकिन ये गैरकानूनी है कि आप किसी को ये एहसास दिलाएं कि आप गलत नहीं हैं व उसे बढ़ावा दो।

आर्यन खान के सपोर्ट में ऋतिक रोशन का पोस्ट

आर्यन खान के सपोर्ट में ऋतिक रोशन का पोस्ट

प्रिय आर्यन, जिंदगी में कई मोड आते हैं, ये एक अजीब सफर है। ईश्वर दयावान है। वह मजबूत लोगों के सामने ही कठिन परिस्थितियां रखते हैं। तुम इस उथल पुथल में हो लेकिन चिंता मत करो जल्द सही होगा।

आर्यन खान को जेल या बेल

आर्यन खान को जेल या बेल

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जेल होगी या बेल आज कोर्ट की सुनवाई में साफ हो जाएगा। इससे पहले कोर्ट ने जमानत न देते हुए 7 अक्टूबर तक हिरासत दी थी।

एनसीबी चाहती है कस्टडी

एनसीबी चाहती है कस्टडी

एनसीबी चाहती है कस्टडी
मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि एनसीबी इस केस में अभी भी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की हिरासत चाहती है और वह अन्य सबूतों के आधार पर 11 अक्टूबर तक की कस्टडी की मां कर सकती हैं।

क्या है आरोप

क्या है आरोप

आर्यन खान समेत एनसीबी ने कई आरोपियो के क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में हिरासत में लिया। एनसीबी को इंटरनेशन ट्राफिकिंग से लेकर ड्रग खरीद व सेवन के संदेह है जिसे लेकर जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X