..................... Kangana ranaut attack bollywood director says when they become successful then they only go after Khans, Kapoors or Kumar's - Hindi Filmibeat

कंगना ने डायरेक्टर्स पर मारा ताना- "मेरी फिल्म से हिट होते हैं, फिर खान, कपूर, कुमार के पीछे भागने लगते हैं"

कंगना रनौत ने एक बार फिर बॉलीवुड पर निशाना साधा है। उन्होंने तमाम निर्देशकों और बॉलीवुड के पावरफुल खान, कपूर और कुमार को भी आड़े हाथ लिया। कंगना रनौत ने धाकड़ से जुड़ी एक फोटो शेयर की और ट्विटर पर पोस्ट लिखा। वह लिखती हैं कि भारत के कई बड़े फिल्म प्रोड्यूसर ने मेरे साथ अपने करियर की शुरुआत की। जब वो सक्सेसफुल हो गए तो उन्होंने सिर्फ खान, कपूर और कुमार के साथ काम करने के लिए उनके पीछे भागना शुरू कर दिया। दोस्तों, मेरे साथ प्रमुख फिल्म निर्माता रजी घई हैं। याद रखना जब उनकी फिल्म सफल हो जाएगी तो इन्हें याद दिलवाना कि महिलाओं से जुड़ी फिल्म बनाएं।

Kangana ranaut

बता दें कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म धाकड़ हैं। इस फोटो में कंगना के साथ धाकड़ फिल्म के निर्देशक ही नजर आ रहे हैं। धाकड़ फिल्म को रजनीश घई बना रहे हैं। फिल्म धाकड़ इसी साल गांधी जयंती के मौके पर 1 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में पहली बार कंगना रनौत जासूस की भूमिका में नजर आने वाली हैं।

कंगना रनौत के पोस्ट पर डायरेक्टर रजी ने जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि वह एक नई ऐज की एक्शन स्टार को ऊंचाई पर देख रहे हैं। ये शानदार जर्नी रही थी।

कंगना रनौत ने कई धमाकेदार धाकड़ के पोस्टर शेयर किए हैं।कंगना रनौत फिल्म में एक्शन करने वाली हैं। उनके अलावा फिल्म में अर्जुन कपूर और दिव्या दत्ता भी नजर आएंगी। फिल्म में कंगना अग्नि की भूमिका में हैं।

कंगना रनौत के पास धाकड़ के अलावा भी कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। कंगना रनौत मणिकर्णिका रिटर्न्स, थलाइवी, तेजस, अयोध्या पर आने वाली फिल्म समेत कई प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X