ऑफिस टूटने से गुस्से में कंगना रनौत- अब सोनिया गांधी से पूछे ये तीखे सवाल
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस समय काफी ज्यादा खबरों में छाई हैं और हर तरफ उनको लेकर ही बाते हो रही हैं जिस तरह से वो महाराष्ट्र सरकार से भिड़ गईं थीं उसका खामियाजा उनको हाल ही में भुगतना पड़ा है लेकिन इसके बाद वो और भी खुलकर सामने आ गईं हैं। बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत के ऑफिस को गैरकानूनी बताकर बीएमसी तोड़ने आ धमकी थी लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस पर रोक लगाई थी।
इस बात से कंगना रनौत काफी ज्यादा नाराज हैं और लगातार हमला बोल रही हैं। लेकिन इस समय उनका एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें वो सोनिया गांधी से सवाल पूछती हुई नजर आ रही हैं। कंगना रनौत ने लिखा है कि.. 'क्या आपको एक महिला होने के नाते इस बात की बुरा नहीं लगा कि किस तरह का सुलूक मेरे साथ महाराष्ट्र सरकार ने किया है। क्या आप अपनी पार्टी से नहीं कह सकतीं कि वह संविधान के सिद्धांतों को बनाए रखें जो हमें डॉक्टर आम्बेडकर ने दिए थे।'
बीजेपी में शामिल हुईं कंगना रनौत की मां आशा- बोलीं 'बेटी के मुश्किल समय में इन्होने की मदद'


Click it and Unblock the Notifications