कंगना रनौत का उद्धव ठाकरे से सीधे 'पंगा', मुंबई पहुंचते शेयर किया VIDEO- कश्मीर पर फिल्म का ऐलान
कंगना रनौत हमेशा अपने बोल्ड बयानों की वजह से जानी जाती हैं। इन बयानों की वजह से वह कई बार ट्रोल भी हो जाती हैं। इन दिनों शिवसेना के साथ कंगना का घमासान मचा हुआ है जो थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी उथल पुथल के बीच कंगना रनौत का मुंबई वाला 48 करोड़ का दफ्तर बीएमसी ने तोड़ डाला। पिछले कई महीने के बाद कंगना इस विवाद के बीच मुंबई पहुंची। अपने दफ्तर की हालत देख कंगना ने नया वीडियो शेयर किया।
इस वीडियो में कंगना रनौत ने सीधे सीएम उद्धव ठाकरे का नाम लेकर पंगा लिया। उन्होंने कहा, उद्धव ठाकरे तूझे क्या लगता है तूने मेरा घर तोड़कर बहुत बड़ा काम किया, आज तूने मेरा घर तोड़ा है कल तेरा घमंड टूटेगा। उन्होंने कश्मीर पर फिल्म बनाने का ऐलान भी कर डाला।
कंगना का ये वीडियो आते ही वायरल होने लगा। बीएमसी द्वारा कंगना के घर तोड़े जाने का विरोध भी सोशल मीडिया पर देखने को मिला। प्रसून जोशी, रवीना टंडन व मधुर भंडारकर जैसे सेलेब्स ने कंगना का समर्थन भी किया।
सोशल मीडिया पर आज दिनभर कंगना रनौत ही ट्रेंड कर रहा है। कंगना रनौत के समर्थन में तो विरोध में भी पोस्ट देखने को मिले। शिवसेना और शिवसैनिकों जैसे संगठनों ने कंगना जमकर विरोध किया।
बता दें कंगना रनौत Y+ सिक्योरिटी के साथ हिमाचल के मंडी से मुंबई आई हैं। इस दौरान कंगना रनौत के साथ हजारों लोगों का समर्थन नजर आया तो वहीं शिवसेना व शिव सैनिक जैसे संगठनों का विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला। मुंबई एयरपोर्ट पर हजारों की भीड़ नजर आई।


Click it and Unblock the Notifications











