किसान आंदोलन पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में पुलिस स्टेशन पहुंची कंगना रनौत- दर्ज कराया बयान- Pics
किसान आंदोलन पर सोशल मीडिया पोस्ट मामले में कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। उसी केस में बयान दर्ज कराने के लिए कंगना रनौत गुरुवार सुबह मुंबई के खार थाने पहुंचीं। इस सिलसिले में बुधवार को पुलिस के सामने पेश होना था, लेकिन ऐसा करने में विफल रही।
कंगना थाने में सफेद रंग की फ्लोरल साड़ी में नजर आईं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें, अपने एक पोस्ट में कंगना ने कथित रूप से किसान आंदोलन को अलगाववादी समूह बताया था। जिसके बाद काफी विवाद हुआ था।

एक सिख संगठन की शिकायत के बाद पिछले महीने खार पुलिस स्टेशन में कंगना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में उसे पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। उसके वकील ने बॉम्बे हाई कोर्ट को बताया था कि वह 22 दिसंबर को खार पुलिस के सामने पेश होगी।
लेकिन बुधवार को उनके वकील ने पेशी के लिए एक और तारीख मांगी। उनके वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा, "उच्च न्यायालय के आदेश की भावना, उद्देश्य और इरादे को देखते हुए, हमने जांच अधिकारी से पहले की तारीख का अनुरोध किया था और अगली अदालत की सुनवाई से पहले प्रक्रिया में तेजी लाना चाहते थे। लेकिन जांच अधिकारी ने हमें पहले की तारीफ नहीं दी। उन्होंने न तो मेरे मैसेज या कॉलों का जवाब दिया और न ही उस पत्र का जवाब दिया जो उन्हें आदेश के तुरंत बाद दिया गया था।"
बता दें, 25 जनवरी तक कंगना रनौत को इस मामले में गिरफ्तारी से प्रोटेक्शन मिला हुआ है। CRPF अधिकारियों ने कंगना को एस्कॉर्ट किया था, क्योंकि उनके पास Y+ सिक्योरिटी है।


Click it and Unblock the Notifications
