..................... Kangana Ranaut appeals to people with folded hands regarding Tejas - Hindi Filmibeat

तेजस को लेकर हाथ जोड़कर कंगना रनौत की लोगो से अपील- "मेरी फिल्म देख लो..."

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut to Tejas: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म तेजस को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। कुछ लोग फिल्म को पसंद कर रहे हैं और कुछ लोगों को फिल्म अच्छी नहीं लग रही हैं। इसी बीच कंगना ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके फिल्म देखने के लिए लोगों ने गुहार लगाई है।

कंगना रनौत की फिल्म तेजस-

कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' 27 अक्टूबर को सिमेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी वायुसेना पायलट तेजस गिल पर आधारित है, जिसे कंगना प्ले कर रही है। वहीं कंगना को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

उन्होंने जोरों शोरों से फिल्म का प्रमोशन भी किया था लेकिन शायद दर्शकों को तेजस कुछ पसंद नहीं आई। ओपनिंग डे पर तेजस बॉक्स ऑफिस पर काफी ठंडी साबित हुई है और पहले दिन फिल्म ने 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया था।

सोशल मीडिया पर कंगना ने शेयर किया वीडियो-

बॉक्स ऑफिस आंकड़ें देखकर कंगना रनौत बेहद परेशान नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने फैंस से मदद की गुहार लगाई है और फिल्म देखने के लिए रिक्वेस्ट किया है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

कंगना इस वीडियो में कहती हैं,- "कोविड के बाद से हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाई है।" एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि,- "मैं मल्टीप्लेक्स के ऑडियंस से ये रिक्वेस्ट करती हूं कि अगर आपने उर्फी, निरजा, मैरी कॉम जैसी फिल्मों का आनंद उठाया है, तो आपको तेजस्वी भी बहुत पसंद आएगी।"

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X