Kangana Ranaut ने हाथ जोड़कर मांगी किसानों से माफी, लोग बोले- अब आया ना ऊंट पहाड़ के नीचे...

Kangana Ranaut apologized to the farmers: कंगना रनौत बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ ही मंडी से सांसद भी हैं अपनी फिल्मों के अलावा वह विवादों को लेकर जमकर चर्चाओं में रहती हैं। खासतौर पर फार्मर प्रोटेस्ट पर बोले गए उनके शब्दों ने जमकर विरोध खड़ा किया था। सिख कम्युनिटी तो आज तक कंगना का विरोध कर रही है उनके नाम के पुतले जा रही है। यही वजह है कि आज कंगना की फिल्म इमरजेंसी भी रिलीज नहीं हो पाई है।
अपने खिलाफ हो रहे विरोध को लेकर कंगना रनौत ने कई इंटरव्यू भी दिए थे। जिस वजह से कंगना को जमकर हेट मिला था। वहीं अपने दिए गए बयानों पर कंगना ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में कंगना खासतौर पर किसानों से माफी मांगती नजर आ री हैं और खड़े हो चुके इस बड़े विवाद से पल्ला झाड़ती दिख रही हैं।
इस वीडियो में कंगना कहती हैं- 'नमस्ते दोस्तों, पिछले बीते कुछ दिनों में मीडिया ने मुझसे फार्मस लॉ पर कुछ सवाल किए थे और मैंने यह सुझाव दिया था कि किसानों को प्रधानमंत्री जी से किसान लॉ वापस लाने का अनुरोध करना चाहिए। मेरी कही इस बात से बहुत सारे लोग निराश हैं। जब किसान अधिनियम लाया गया था तब हम में से कई लोगों ने उसका समर्थन किया था, लेकिन बड़ी ही संवेदनशीलता से और सहानुभूति से हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी ने वह लॉ वापस ले लिए और ये हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य बनाता है कि हम सभी उनके शब्दों की गरिमा रखें।'
कंगना आगे कहती हैं कि 'मुझे यह बात ध्यान रखी होगी कि मैं एक कलाकार नहीं हूं भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता भी हूं और मेरे विचार अपने नहीं होने चाहिए वह पार्टी का स्टैंड होना चाहिए। तो अगर मैंने मेरे विचारों और शब्दों से किसी को निराश किया है तो मुझे खेद रहेगा। मैं मेरे शब्दों को वापस लेना चाहूंगी, धन्यवाद। बता दें कि कंगना का यह वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोगों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।'
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कम से कम कंगना ने अपनी गलती मानी तो। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आखिरकार कंगना को माफी मांगनी ही पड़ी। तो वहीं तीसरे यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा- ऐसा काम ही क्यों किया कि अब माफी मांगनी पड़ रही है। तो वहीं चौथे ने लिखा- अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे।


Click it and Unblock the Notifications