कंगना रनौत ने सरेआम अपनी गलतियों के लिए मांगी माफी, जानें क्या है पूरा मामला

Kangana Ranaut apologises for sharing meme: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपनी अपकमिंग फिल्मों की वजह से तो कई बार सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से कंगना रनौत चर्चा का विषय बन जाती हैं लेकिन, इस बार अभिनेत्री विवादों में घिर गई हैं।
दरअसल, कुछ दिनों पहले कंगना रनौत ने दलाई लामा और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को लेकर एक मीम शेयर किया था। इस मीम को शेयर करने के बाद कई लोग कंगना रनौत के मुंबई स्थित ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। कंगना रनौत को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने खुद एक्शन लिया।
कंगना रनौत ने खुद घटना की सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने बौद्ध धर्म के लोगों से माफी मांगी है।कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बौद्ध धर्म के कई लोग उनके ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे नजर आ रहे हैं।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा है- 'पाली हिल स्थित मेरे ऑफिस के बाहर बौद्ध धर्म के लोगों का एक समूह धरने पर हैं। मेरा इरादा किसी को आहत करने का नहीं था। यह जो बाइडन और दलाई लामा के दोस्ती को लेकर एक मजाक था। प्लीज मेरे इरादों को गलत मत समझिए। मैं बुद्ध की शिक्षाओं और उनकी पवित्रता में विश्वास रखती हूं और 14वें गुरु दलाई लामा ने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा में बिताया है। मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं। इस तेज गर्मी में खड़े मत होइए। प्लीज अपने घर जाइए।'
दरअसल, कंगना रनौत ने हाल ही में एक मीम शेयर किया था जिसमें दलाई लामा और जो बाइडेन थे। कंगना रनौत ने कैप्शन में लिखा था- हम दोनों को एक ही बीमारी है। दोनों की दोस्ती संभव है। कंगना रनौत के इस मीम के वायरल होने के बाद बौद्ध धर्म के कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और उनकी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए।


Click it and Unblock the Notifications
