..................... Kangana Ranaut announces to quit films know here kanagana ranaut on ageing says politics is kind to old women - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत ने किया फिल्में छोड़ने का ऐलान? बोलींः बुढापे में राजनीति ही ठीक है... सफेद बाल देखकर फिल्मों में..

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut On Ageing: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने ढलती उम्र को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कंगना ने इस पोस्ट में एक बार फिर से फिल्मों और ग्लैमर की दुनिया में बुढ़ापे पर होने वाली क्रूरता को उजागर किया है। इसके साथ ही उन्होंने ढलती उम्र में राजनीति को फिल्मों से ज्यादा बेहतर बताया है।

कंगना रनौत ने अपनी कुछ नौ फिल्टर नो मेकअप लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इन तस्वीरों में कंगना सेल्फी ले रही हैं। उन्होंने अपनी पहली तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, "मेरी अध्यात्म आत्मा कभी भी बढती ढलती उम्र से खौफ नहीं खाती है लेकिन जब मेरी फिल्म की क्रू को कोई सफेद बाल दिख जाते हैं तो वो तुरंत मस्कारा और कलर स्प्रे लेने के लिए दौड़ते हैं। मैं खुश हूं इस पड़ाव पर आकर जहां मेरी ढलती उम्र में मेरे चेहरे और मेरे शरीर ने मुझसे कुछ भी दूर नहीं किया है। उम्र का बढ़ना एक खूबसूरती है। क्या आप लोगों को लगता है बूढ़ी महिलाओं के लिए फिल्मों से ज्यादा राजनीति अच्छी होती है? मेरा को बिल्कुल यही मानना है। इस तस्वीर में किसी भी फिल्टर का इस्तेमाल नहीं किया गया है।"

कंगना ने अपने इस पोस्ट से काफी हद तक साफ किया है कि वो ढलती उम्र में फिल्मों से ज्यादा राजनीति पर फोकस कर रही हैं। बता दें कि कंगना की उम्र 39 साल है। इसके साथ ही हर किसी को अब उनकी शादी के लिए भी काफी बेसब्री हो रही है।

बता दें कि कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कंगना सोशल मीडिया पर अपनी फिल्मों और प्रोफेशनल अनाउंसमेंट के साथ साथ अपनी बात रखने के लिए बखूबी इस्तेमाल करती हैं।

Read more about: kangana ranaut bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X