..................... Kangana Ranaut announces the release date of Chandramukhi 2, the film will be released in 5 languages - Hindi Filmibeat

Chandramukhi 2 फ़िल्म की रिलीज़ डेट आई सामने, कंगना रनौत ने शेयर किया पोस्टर

Kangana Ranaut Shares Chandramukhi 2 Poster

कंगना रनौत इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। बता दें कि इन दिनों फैंस उनकी डायरेक्टोरियल फिल्म इमरजेंसी का इंतजार कर रहे थे तो इसी बीच उन्होंने चंद्रमुखी 2 फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करके हर किसी को हैरान कर दिया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है और इसी के साथ राघव लॉरेंस का फर्स्ट लुक पोस्टर भी उन्होंने साझा कर दिया है।

चंद्रमुखी 2 की रिलीज डेट आई सामने

पोस्टर में साफ नजर आ रहा है कि राघव लॉरेंस काफी इंटेंस लुक में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि इस पोस्टर में वह एक बड़े से दरवाजे के की होल से झुकते हुए दिखाई दिए। चंद्रमुखी 2 फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने बताया है कि चंद्रमुखी इस गणेश चतुर्थी पर रिलीज की जाएगी। उन्होंने इस पोस्टर के साथ में कैप्शन दिया है कि 'इस सितंबर वह वापस आ रही है... क्या आप तैयार हैं?'

'चंद्रमुखी 2' को 19 सितंबर को किया जाएगा रिलीज

कंगना रनौत की 'चंद्रमुखी 2' फिल्म 19 सितंबर 2023 को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म को पी वासु के निर्देशन में बनाया जा रहा है और आपको बता दें कि 'चंद्रमुखी 2' ब्लॉकबस्टर हिट तमिल हॉरर कॉमेडी फिल्म चंद्रमुखी का सीक्वल होने वाला है। बता दें कि 'चंद्रमुखी' फिल्म में रजनीकांत और ज्योति का ने लीड किरदार निभाकर हर किसी को खूब एंटरटेन किया था।

'चंद्रमुखी 2' देखने के लिए फैंस भी हुए एक्साइटेड

जैसे ही 'चंद्रमुखी 2' फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है वैसे ही फैंस के भी काफ़ी रिएक्शन आने लग गए हैं। वही इस पोस्टर पर यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने तो लिखा कि 'क्वीन फॉर ए रीजन'। तो वही एक और यूजर लिखता है कि "हे भगवान, अब मैं आपको देखने के लिए और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता हूं... ब्लॉकबस्टर लोड हो गया है।" बता दें कि कई सारे फैंस में लिखा है कि वह चंद्रमुखी 2 फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

कंगना रनौत निभाएंगी नर्तकी की भूमिका

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 'चंद्रमुखी 2' फिल्म में कंगना रनौत एक राजा के दरबार की एक नर्तकी का किरदार निभाने वाली हैं। जो कि अपनी सुंदरता और नृत्य कला के लिए प्रसिद्ध थी। इस फिल्म में कंगना रनौत के साथ में तमिल के सुपरस्टार राघव लॉरेंस लीड रोल में नजर आएंगे। बता दें कि लाइका प्रोडक्शन में बन रही और सुबास्करण की निर्मित इस फिल्म को सितंबर में 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। जिसमें तमिल, हिंदी, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु भाषा भी शामिल है।

कंगना रनौत का वर्क फ्रंट

अगर हम कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि इन दिनों वह अपनी पीरियड ड्रामा फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी। इस फिल्म में कंगना रनौत को दिवंगत राजनेता की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। बता दें कि इस फिल्म को 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा।

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X