भारत भाग्य विधाता: इमरजेंसी बवाल के बीच कंगना रनौत ने किया नई फिल्म का ऐलान, अब उठाया इतिहास का ये मुद्दा

Kangana Ranaut New Film Announcement: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर छाई हुई हैं। जहां फिल्म काफी विवादों में आ गई है तो वहीं इसी बीच कंगना ने अपनी एक और नई फिल्म का ऐलान बेधड़क अंदाज में कर दिया है। इमरजेंसी के बाद अभिनेत्री एक और नई फिल्म में नजर आएंगी, जिसका नाम 'भारत भाग्य विधाता' है।
यूनोइया फिल्म्स और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट मिलकर बबीता आशिवाल और आदि शर्मा की पहली फिल्म भारत भाग्य विधाता का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें कंगना रनौत मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
कंगना रनौत अभिनीत यह फिल्म हमारे देश को आकार देने वाले ब्लू-कॉलर मजदूरों और कामकाजी वर्ग के जीवन पर आधारित है। यह उन गुमनाम नायकों को उजागर करती है, जिनके प्रयास महत्वपूर्ण हैं लेकिन अक्सर पहचाने नहीं जाते। निर्माताओं ने अभिनेत्री से इसलिए संपर्क किया, क्योंकि वे अपरंपरागत प्रोजेक्ट चुनने और अनसुनी कहानी सामने रखने के लिए जानी जाती हैं। यह फिल्म कंगना को एक बार फिर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का मौका देगी।
फिल्म और विज्ञापन उद्योग के दिग्गज मनोज तापड़िया भारत भाग्य विधाता का लेखन और निर्देशन कर रहे हैं। क्रू लोगों के दिलों को छूने वाली कहानियां बताने के लिए उत्साहित है। फिल्म का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। आशिवाल ने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर काम करने का अनुभव वाकई संतोषजनक रहा। उनका पहला लक्ष्य ऐसी सामग्री बनाना है, जिसके बारे में लोग सोचना बंद न कर सकें। उनका मानना है कि कंगना की यह फिल्म हिट होगी।
आदि शर्मा ने कहा कि भारतीय सिनेमा का भविष्य उच्च गुणवत्ता वाली और विचार करने वाली फिल्मों के निर्माण में निहित है। कंगना अभिनीत इस फिल्म को बनाने का उनका लक्ष्य दर्शकों के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव बनाना था, जो राष्ट्रीय सीमाओं से परे होगा। उन्होंने कहा कि सफल बॉक्स ऑफिस रिलीज का भविष्य भारी कंटेंट वाली फिल्मों पर निर्भर करता है। भारत भाग्य विधाता यूनोइया फिल्म्स और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट की शुरुआत है।


Click it and Unblock the Notifications