रिजल्ट आने से पहले ही कंगना रनौत ने किया जीत का ऐलान ? मां ने मीठा खिलाकर दिया आर्शीवाद

Lok Sabha Election Result 2024

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने का समय आ चुका है। वोटिंग की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। इस बार लोकसभा चुनाव में कई नामी बॉलीवुड सितारे मैदान में उतरे हैं। बता दें कि उनमें से एक हैं कंगना रनौत। हिमाचल प्रदेश की मंडी से चुनाव में उतरीं कंगना रनौत (kangana Ranaut) विक्रमादित्य सिंह को टक्कर देती नजर आ रही हैं। इस समय भाजपा और कांग्रेस में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। हाल ही में आए आंकड़ों में देखा जा सकता है कि कंगना अपनी विपक्ष पार्टी से आगे हैं।

आगे चल रही हैं कंगना रनौत
लेकिन फिलहाल तो नतीजा आने से पहले ही लगता है कि कंगना रनौत ने अपनी जीत का ऐलान कर दिया है। कुछ देर पहले ही आए वोटिंग अपडेट के मुताबिक कंगना विक्रमादित्य सिंह से 21 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। लगता है कि इसी बात की खुशी कंगना रनौत मनाती नजर आ रही हैं। जी हां, हाल ही में कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देख लोग तो हैरान रही रह गए है।

मां का लिया आर्शीवाद
वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कंगना रनौत देवी मां के दर्शन करने गई हैं साथ ही में कंगना के मां उन्हें मीठा दही खिलाती नजर आ रही हैं और उनकी मां उन्हें आर्शीवाद देती भी दिखाई दे रही हैं। कंगना की खुशी और उत्साह देख लगता है कि वह खुद से ही अपनी जीत मान चुकी हैं। फिलहाल तो जैसे ही उनकी यह तस्वीरें सामने आई हैं सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देख एक यूजर ने कहा मैडम इतनी जल्दी भी क्या है थोड़ा इंतजार ही कर लो तो वहीं दूसरे ने कहा आपको पहले से ही पता था क्या ?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X