कंगना रनौत, अंकिता लोखंडे और कृति सेनन ने की सुशांत के लिए CBI जांच की मांग, VIDEO- ट्विटर ट्रेंड
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में एक बार फिर सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई है। सुशांत की बहन श्वेता कृति ने वीडियो शेयर फैंस व अन्य लोगों का समर्थन इस राह में मांगा था। इसके बाद सुशांत सिंह को न्याय दिलवाने के लिए ये कैंपेन चला जिसे एक्ट्रेस कंगना रनौत, अंकिता लोखंडे से लेकर कई बॉलीवुड सितारों व प्रशंसकों ने का समर्थन मिला, कंगना व अंकिता ने वीडियो शेयर कर एक्टर के लिए सीबीआई जांच की मांग की। इस मांग के साथ ट्विटर पर एक बार फिर #CBIForSSR ट्रेंड करने लगा है।
कंगना रनौत टीम ने एक बार फिर सुशांत के लिए वीडियो शेयर किया। इसे साझा करते हुए वह लिखती हैं, 'हमें सच जानने का हक है, हम सुशांत सिंह राजपूत के लिए सीबीआई जांच की मांग करते हैं।' इसके साथ ही कंगना ने पोस्ट शेयर करते हुए मुंबई पुलिस को निशाना साधा। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को मीडिया संस्थान, सुशांत की बहन, अंकिता लोखंडे को टैग भी किया।


Click it and Unblock the Notifications