Kangana Ranaut - 'फिल्म माफिया से कुछ नहीं पूछोगे, मेरी कंट्रोवर्सी पर चिल्लाते हो'- कंगना ने दागे सवाल!

अभिनेत्री कंगना रनौत इस वक्त काफी चर्चा में है और उन्होने जिस तरह की बातें प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में कहीं हैं वो तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि इसकी शुरुआत तब हुई थी जब प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि उन्होने मजबूरी में बॉलीवुड छोड़ा था क्योंकि उनको साइडलाइन किया जा रहा था। इसके बाद कंगना रनौत लगातार करण जौहर पर हमला बोल रही हैं और उनका कहना है कि बॉलीवुड माफिया के कारण प्रियंका चोपड़ा समेत कई सितारों को समस्या हुई है।
लेकिन इस वक्त कंगना रनौत ने पैपराजी से कुछ ऐसा कह डाला जो कि चर्चा में है और लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैँ। कंगना रनौत ने एयरपोर्ट पर पहुंचते ही कई सवालों की झड़ी मीडिया से लगा दी और कहा कि तुम लोग सिर्फ मेरी ही कंट्रोवर्सी पर सवाल खड़े करते हो।
जी हां, कंगना रनौत ने कहा, ''बड़े चालाक हो आप लोग, अगर फिल्म माफिया की कोई कंट्रोवर्सी हो तो कोई सवाल नहीं पूछेगा। अगर मेरी कोई कंट्रोवर्सी हो तो ऐसे चिल्लाते हैं, तुम लोग सवाल क्यों नहीं पूछते?''
इसके बाद वो मुस्कुराकर चल देती हैं और एक शख्स फोटो के लिए पूछता है तो वो बुला लेती हैं। कंगना रनौत इस दौरान काफी अच्छे मूड में थीं और लगातार सवाल पर सवाल दाग रही थीं।
बता दें कि कंगना रनौत अक्सर करण जौहर पर हमले करती रहती हैं और उनके वीडियो और तस्वीरें सामने आकर तेजी से वायरल हो जाते हैँ। कंगना रनौत काफी जल्दी कुछ दमदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनेंगी और कहा जा रहा है कि इस साल उनकी कोशिश है कि वो एक हिट फिल्म जरूर दें। कंगना रनौत इंडस्ट्री की दमदार अकादारा हैं और उनके अभिनय के लाखों दीवाने हैं।
बता दें कि कंगना रनौत को आखिरी बार थलाइवी में देखा गया था लेकिन फिल्म कुछ खास पसंद नहीं की गई थी। वर्कफ्रंट पर वो इमरजेंसी को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में वो इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैँ, उनका कहना है कि वो काफी एक्साइटेड हैँ।


Click it and Unblock the Notifications