राहुल गांधी संग शादी पर Kangana Ranaut ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- शर्म आनी चाहिए...
Kangana Ranaut On Marriage Rumours With Rahul Gandhi: कंगना रनौत बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपने बेबाक अंदाज की वजह से काफी पसंद की जाती हैं। अभी के वक्त में वह सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि पॉलीटिशियन भी बन चुकी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कंगना रनौत और राहुल गांधी से जुड़ी हुई एक खबर खूब फैल रही है। इसके बाद में कंगना रनौत ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि राजनीति में भी महिलाओं की कोई इज्जत नहीं है।

राघव चड्ढा के बीजेपी में आ जाने के बाद सोशल मीडिया पर खूब बातें चल रही हैं। इसके बाद एक मीम पेज द्वारा कंगना रनौत का एक फर्जी कमेंट पोस्ट कर दिया गया। जिसमें लिखा हुआ था कि "अगर राहुल गांधी बीजेपी ज्वाइन कर लेंगे तो मैं उनसे शादी कर लूंगी।"
लेकिन अब कंगना रनौत ने इस अफवाह को फैलाने वाले को जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट को स्टोरी पर शेयर किया और लिखा कि "इस तरीके की झूठी और स्तरहीन खबरें न सिर्फ उनकी छवि को बिगाड़ती है बल्कि यह भी दिखाती है कि राजनीति में महिलाओं का सम्मान नहीं है। यह कितनी ज्यादा घटिया बात है। राजनीति में भी महिलाओं की इज्जत नहीं हो रही। ऐसी झूठी अफवाहें फैलाने वालों को शर्म आनी चाहिए।"
वहीं दूसरी तरफ कंगना रनौत अपने फ़िल्मी करियर को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। उनकी फिल्म क्वीन का सीक्वल भी काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। जो नए नाम से आने वाली है। उनकी शूटिंग में एक्ट्रेस काफी व्यस्त है। निर्देशक विकास बहल इस प्रोजेक्ट को संभाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए 3 महीने का शूटिंग शेड्यूल भी रखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications